Categorized | लखनऊ.

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई

Posted on 12 October 2012 by admin

11-10-aसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग पर जे0पी0 के व्यक्तित्व एवं उनके योगदान पर चर्चा की गई। जिला मुख्यालयों पर गोष्ठियां आयोजित की गई और उनके विचारों तथा आदर्शो पर चर्चा कर नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने को कहा गया।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 110वें जन्म दिवस पर उनके चित्र पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, पशुधन मंत्री श्री पारसनाथ यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, राज्य मंत्री श्री शाहिद मंजूर प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जयप्रकाश जी संपूर्ण क्रांति के नायक रहे हैं। उन्होने लोकतंत्र को बचाने के लिए आपातकाल के विरोध में जेल यातना भी सही थी। उनके साथ समाजवादियों ने भी संघर्ष किया था।श्री यादव ने कहा कि जयप्रकाश जी समतामूलक समाज के निर्माण की समाजवादी विचाराधारा को आजीवन आगे बढ़ाते रहे। आजादी के संघर्ष में उनकी ऐतिहासिक भूमिका थी और आजादी के बाद विषमता, गरीबी तथा अधिनायकषाही प्रवृत्तियों के खिलाफ भी उन्होने संघर्ष किया।
श्री यादव ने कहा कि समाजवाद की आधार भूमि लोकतंत्र है। इसलिए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आपात स्थिति के विरोध में खड़े होनेवाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को समाजवादी पार्टी ने सम्मान दिया। श्री मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में उन्हें जो सुविधाएं तथा पेंशन दी गई थी उसे बसपा सरकार ने बंद कर दिया था। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व  में गठित समाजवादी सरकार ने फिर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान दिया है।  उन्हें बस यात्रा, चिकित्सा सुविधा के साथ सम्मान राशि तीन  हजार रूपए मासिक भी दिया है।
इस अवसर पर सर्वश्री राज किशोर मिश्र, रामकरन यादव, श्रीमती मुन्नीपाल, कय्यूम प्रधान, सत्येन्द्र उपाध्याय, शाहीन फातिमा, प्रेमचन्द गुप्ता, प्रदीप शर्मा आदि ने भी लोकनायक को भावांजलि दी।
समाजवादी पार्टी के राज भवन कालोनी स्थित प्रकोष्ठ कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। जयप्रकाष जी के चित्र पर  छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 निर्भय सिंह पटेल, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नफीस अहमद, यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री नईमुल हसन तथा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने माल्यार्पण किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेपी के संघर्ष की याद दिलाई। उपस्थित नौजवानों ने इस अवसर पर समाजवादी विचारों के प्रसार तथा जेपी के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी कल महान समाजवादी चितंक डा0 राममनोहर लोहिया की 46वीं पुण्यतिथि मनाएगी। मुख्य समारोह पूर्वान्ह 09Û00 बजे लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में होगा जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव करेगें। मुख्यमंत्री  श्री अखिलेश यादव भी इस अवसर पर उपस्थित रहेगें। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में श्री शिवपाल सिंह यादव का जनता से भेंट कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in