Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार, मंहगाई मिटाओं-कांग्रेस हटाओ-देश बचाओं

Posted on 12 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक लेख समिति के अध्यक्ष डा0 मुरलीमनोहर जोशी ने प्रेसवार्ता में कहा कि
भारतीय जनता पार्टी आज स्व0 लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिवस के अवसर पर केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार, मंहगाई व गलत नीतियों के विरूद्ध ” भ्रष्टाचार, मंहगाई मिटाओं-कांग्रेस हटाओ-देश बचाओं ” जनजागरण का कार्यक्रम का शुभारम्भ कर रही है। जिसके तहत आज कर्यकताओं को संकल्प दिलायेगे तथा इस अभियान को सफल बनाने के  लिये कार्यकताओं का आवाहन निम्न उद्देश्यों के साथ करेंगंे
भारत को कांग्रेस के भ्रष्टाचार एवं कुशासन से मुक्त करेंगे।
इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लोकतंात्रिक ढ़ग से संघर्ष करेंगे।
इक्कीसवी शताब्दी को हम भारत की शताब्दी बनायेंगे।
भाजपा ने संसद के शीत कालीन सत्र तक इस अभियान को मण्डल, जिला तथा हर गांव -हर गली तक चलाने का निर्णय लिया है।
देश की यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार के नये-नये बहुआयामी घोटाले पिछले वर्षो में किये, तथा केन्द्र सरकार के राज में मंहगाई, भ्रष्टाचार व नैतिक मूल्य का क्षरण हुआ है। जनमानस को ठगा गया है।
देश की आर्थिक स्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है, रूपये का मूल्य गिर रहा है, उत्पादन घट रहा है, खाद एवं कृषि उत्पादों से लेकर ईंधन के दाम बेतहाशा बढ़ रहे है।
केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से देश की नकारत्मक छवि उत्पन्न हो रही है। विवेकहीन तरीको तथा नियमों के विरूद्ध किये जा रहे फैसलों से यह सब किया जा रहा है जिससे देश को नुक्सान हो रहा है। यूपीए सरकार द्वारा सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल अपने हित मे किया जा रहा है।
कैग को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का यह कहना कि ” इन संस्थानो को अपने दायरे में रहना चाहिए तथा ऐसा कुछ नही करना चाहिए जिससे देश की छवि खराब हो। ” भ्रष्टाचार को संरक्षण तथा भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली सवैधानिक संस्था पर हमले का सबसे बड़ा उदाहरण है।
संवैधानिक संस्थाओ पर इस तरह के बयान से यह प्रतीत होता है कि सरकार की मानसिकता भ्रष्टाचार को खत्म करने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।
सरकार का यह कहना की एफ.डी.आई से लोगों को लाभ होगा, गलत है भाजपा यूपीए सरकार से खुली बहस करने को तैयार है। केन्द्र सरकार से पूछा कि एफ.डी.आई. के संदर्भ मे यह कहा जा रहा है कि देश में जो घाटा है वह बिना विदेशी निवेश के कम नही होगा, इसका आधार क्या है?
सरकार को देश के इस स्थिति के जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियांे के कारण घाटा बढ़ा है, आयात निर्यात नीतियाँ गलत है, औद्योगिक उप्तादन घट रहा है, अंर्तराष्ट्रीय बाजार मे मंदी है। सरकार की नीतियों को सबसे ज्यादा असर छोटे तबके के लोगों पर पडता है और उन्हे अनेको तरह की मुसीबतो का समना करना पड़ता है।
भाजपा एफ.डी.आई. या ऐसी किसी भी योजना को समर्थन नही देगी जो देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे। चाहे वह किसी भी सरकारी विभाग या संस्था एवं गैरसरकारी तरीको से ही क्यो न हो।
कुछ दलों द्वारा यूपीए सरकार के विरोध को दिखावा बताते हुए कहा कि एफ.डी.आई. मंहगाई जैसे मुद्दो को लेकर यूपीए सरकार की खिलाफत का दिखावा करने वाले दलों को संसद के शीत कालीन सत्र से पूर्व यह तय कर लेना चाहिए कि वह जनहित में यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेगी या नही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in