अभिनेत्री प्रीती जिन्टा गीतांजली ज्वैलर्स पहुंची

Posted on 12 October 2012 by admin

preeti-zintaनवाबों के शहर लखनऊ की गति कुछ थम सी गयी जब बाॅलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री प्रीती जिन्टा गीतांजली ज्वैलर्स लखनऊ पहुंची। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने ’अनन्या’ नाम के कलेक्शन को जोकि आने वाले त्योहारों के लिए खास बनाया गया है उसको सबके सामने पेश किया। प्रीती जिन्टा अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ’इश्क इन पेरिस‘ का प्रमोशन भी कर रहीं हैं। अभिनेत्री प्रीती जिन्टा ने बताया कि जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘‘इश्क इन पेरिस‘‘हिन्दी सिनेमा की पहली फिल्म है जिसकी पूरी शूटिग पेरिस में हुई है। इस मौके पर गीतांजली ज्वैलर्स उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचालन प्रबन्धक श्री सौरभ श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
गीतांजली ज्वैलर्स का ‘अनन्या‘ कलेक्शन में 18 कैरेट हीरे और मंहगे रत्नों को लेकर हाथ से बनाये गये आभूषण हैं, आभूषणों में पत्थरों की खास तरह से की गयी सेटिंग इन्हे डिजाइनर ज्वैलरी का रूप देती है। इस कलेक्शन के प्रोडक्ट अलग डिजाइन कान्सेप्ट है जोकि उसे आम आभूषणों से अलग बनाती है। इस कलेक्शन में त्योहार के मौके को और खूबसूरत बनाने के लिए विभिन्न तरह की श्रेणियांे और शैलियों उपलब्ध है।
इस मौके पर सौरभ श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचालन प्रबन्धक ने कहा,’’ हमारा नया अन्नया कलेक्शन बहुत खास है और सुन्दरता, पवित्रता और ताकत को दर्शाता है जोकि आज की नारी के गुण है। हमें बहुत खुशी है कि प्रीती जिन्टा जी ने इस नये कलेक्शन को आप सबके सामने पेश किया क्योंकि वे इस कलेक्शन के लिए बिलकुल उपयुक्त है हम उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘‘इश्क इन पेरिस‘‘ के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in