Categorized | लखनऊ.

वाणिज्य कर की सचल इकाइयों को और सक्रिय करने तथा विभागीय लक्ष्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये गये

Posted on 10 October 2012 by admin

आज वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक मुख्यालय भवन में आयुक्त हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर श्री कुमार ने वाणिज्य कर की सचल इकाइयों को और सक्रिय करने तथा विभागीय लक्ष्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि वाणिज्य कर विभाग का वार्षिक लक्ष्य ृ38,492 करोड़ के सापेक्ष सितम्बर अंत तक ृ15,525 करोड़ की वसूली की गयी है। यह विभाग शासन को पूरे राजस्व की 60 प्रतिशत को पूरा करता है। इसलिए इसके शत-प्रतिशत लक्ष्य मानक के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिये गये, क्योंकि अब वसूली के अवशेष 6 माह बाकी हैं।
अपर आयुक्त प्रशासन श्रीमती कामिनी रत्न द्वारा बिन्दुवार विभिन्न मदों की जोन/मण्डलवार समीक्षा की गयी। अपर आयुक्त ने कहा कि निश्चित कार्य योजना के तहत इस लक्ष्य को प्राप्त करना आवश्यक है। विभागीय कार्यवाही की जांच एवं विगत वर्ष की अवशेष वार्षिक प्रविष्ट को सम्बंधित सक्षम अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह मंे उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे समय से अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रोन्नति एवं ए0पी0सी0 का लाभ दिया जा सके।
न्यायालय सम्बंधी वादों में समय से प्रति-शपथ पत्र दाखिल करने तथा स्थगन आदेशों का अनुपालन करने के भी निर्देश दिये गये। आॅडिट आप्पतियों के निस्तरण में तेजी लाने तथा मुख्यमंत्री/शासन से प्राप्त संदर्भों का भी एक सप्ताह के अन्दर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। वसूली बढ़ाने के लिए जोन/मण्डल/खण्ड स्तर पर नियमित समीक्षा करने तथा वाणिज्य कर बन्धु की नियमित बैठक करने के निर्देश दिये गये। इस बैठक में अपर आयुक्त श्री वी0 राम शास्त्री के अलावा प्रदेश एवं जोनल तथा मण्डल स्तर के विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in