Categorized | लखनऊ.

लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाने के निर्देश

Posted on 10 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र सभी लाभार्थियों को मिलने वाली धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाने के निर्देश दिये हैं।
प्रदेश के प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री बी.एम.मीना ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई पेंशन की भुगतान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पेंशन की धनराशि को लाभार्थी के खाते में सीधे इलेक्ट्रानिकली ट्रांसफर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जब तक कोषागारों में यह योजना पूर्णरूपेण संचालित होना प्रारम्भ नहीं हो जाती है, तब तक प्रत्येक जनपद के आहरण वितरण अधिकारी लाभार्थियों के नाम की सूची संलग्न करते हुए सम्बंधित कोषाधिकारी से पूरी धनराशि का चेक निर्गत करने का अनुरोध करेंगे एवं निर्गत चेक लाभार्थी की सूची के साथ (सी.डी./इलेक्ट्रानिक) बैंक को उपलब्ध कराया जायेगा। इसी आधार पर लाभार्थी के खाते में सीधे धनराशि इलेक्ट्रानिकली ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यकता के अनुरूप यह चेक बैंक वाइज बनवाये जा सकते हैं।
श्री मीना ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना के भुगतान के आदेशा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in