Categorized | लखनऊ.

स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड उ0प्र0 का पुनर्गठन

Posted on 10 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) प्राविधान के अनुसार तात्कालिक प्रभाव से स्टेट सुपरवाइजरी बोर्ड उ0प्र0 का पुनर्गठन कर दिया है। माननीय मंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को अध्यक्ष तथा विभाग के प्रमुख सचिव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, न्याय, चिकित्सा शिक्षा तथा महानिदेशक परिवार कल्याण को सदस्य बनाया है। विधान परिषद सदस्य श्रीमती (डा0) मधु गुप्ता एवं विधान सभा सदस्य श्रीमती फसीहा मुराद लारी, गजाला तथा श्रीमती पिंकी यादव को सदस्य नामित किया है।
सामाजिक कार्यकत्र्री श्रीमती सुभाषिनी अली, विभागाध्यक्ष स्त्री रोग विशेषज्ञ सी0एस0एम0एम0यू0 डा0 विनीता दास, चिकित्सा आनुवांशिक विशेषज्ञ, एस0जी0पी0जी0आई0 लखनऊ डा0 शोभा फड़के को सदस्य बनाया गया है। साथ ही निदेशक परिवार कल्याण को सदस्य सचिव  नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in