कोसा सिल्क से चन्देरी तक की धूम

Posted on 10 October 2012 by admin

कैपिटल सिनेमा हाल में स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो लखनऊ-2012 प्रदर्शनी का उद्घाटन

vfs_2614छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के हाथकरघा वस्त्रों के अनुपम संग्रह की स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो लखनऊ-2012 का आयोजन कैपिटल सेन्टर विधानसभा मार्ग जी.पी.ओ. हजरतगंज के सामने किया गया है जो कि दिनांक 8 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगी।
स्पेशल हैण्डलूम एक्सपो लखनऊ-2012 प्रदर्शनी का उद्घाटन वैश्य स्वाभिमान के प्रधान सम्पादक डा. नीरज बोरा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वैश्य स्वाभिमान के सलाहकार सम्पादक मनीष खेमका जी भी उपस्थित थे तथा गुलहरे समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे भी मौजूद थे। डा. नीरज बोरा ने इस अवसर छत्तीसगढ़ के हाथकरघा कारीगरों के काम की भूरि-भूरि प्रसंशा की और कहा कि यह काम छत्तीसगढ़ के बुनकर लोग ही करते है। और इस काम को बढ़ावा दिया जाय ताकि छत्तीसगढ़ के बुनकरों का जीवन स्तर बढ़ सके और वह राष्ट्र की मुख्य धारा में अपने कार्यो के वजह से शामिल हो सके। सलाहकार सम्पादक मनीष खेमका प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इन कारीगरों का हम सब लोगों को हौसला बढ़ाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ की कारिगरी सारे देश में धूम मचा सके। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नदीम चैधरी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर स्पेशन हैण्डलूम एक्सपो लखनऊ-2012 प्रदर्शनी के प्रभारी राजाराम देवांगन तथा ए.के. श्रीवास्तव ने मेहमानों को बुके भेंट कर सम्मान किया तथा शाॅल ओढ़ाकर उनका अभिनन्दन एवं स्वागत किया। देवांगन ने बताया कि प्रदर्शनी में हैण्डलूम एक्सपो में छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र की कलात्मक कलाकारी प्रसिद्ध कोसा वस्त्र उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क साडि़या, सलवार-सूट, शाॅल एवं छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क साडि़यों में बस्तर आर्ट की साडि़यां एवं मध्य प्रदेश की चंदेरी साडि़यां उपलब्ध रहेंगी। प्रदर्शनी का प्रायोजक विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग है और इसका आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ रायपुर द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनी से आदिवासी क्षेत्र के कोसा सिल्क कला को प्रोत्साहन मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in