Categorized | लखनऊ.

अनुशासन की कार्यवाही करेगी

Posted on 08 October 2012 by admin

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियों/पूर्व पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने, खराब छवि एवं अनुचित आचरण के लिए समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया  गया है। आनन्द लोधी, पूर्व प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी, फतेहपुर। प्रेमवीर यादव, पूर्व जिला महासचिव, बुलन्दशहर, सत्यवीर यादव कार्यकर्ता, बुलन्दशहर, शरद जायसवाल, पीलीभीत, लखविन्दर सिंह लक्खा, पीलभीत, अब्दुल रहमान, पीलीभीत
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सिद्धान्तों और इसके संविधान को मान्यता देती है। जनता ने प्रदेश में बहुमत की सरकार बना दी है। जनता के इस भरोसे को बनाये रखना हेागा। इसलिए पार्टी विरोधी आचरण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ऐसे विरोधी कार्यवाहियों में संलिप्त कार्यकर्ताओं के प्रति कड़ा रूख अख्तियार करते हुए उन पर अनुशासन की कार्यवाही करेगी।

===============

कुछ जनपदो में समाजवादी दुग्ध प्रकोष्ठ के संगठन की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इस सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि समाजवादी पार्टी के संविधान में समाजवादी दुग्ध प्रकोष्ठ का कोई प्राविधान नहीं है और इस प्रकोष्ठ के नाम से प्रदेश स्तर से कोई संगठन घोषित नहीं किया गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जिला/महानगर कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों और नेताओं को देने का कष्ट करें और सुनिश्चित करें कि इस प्रकोष्ठ के नाम से कोई संगठन गठित न किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in