Categorized | लखनऊ.

भाजपा महिला मोर्चा का धरना 12 को

Posted on 08 October 2012 by admin

12 अक्टूबर को महिला मोर्चा के होने वाले धरने को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष बीना गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पदाधिकारियों की एक बैठक नगर कार्यालय कैसरबाग पर मोर्चाे सम्पन्न हुई। बैठक में महानगर संयोजक मनोहर सिंह एवं महामंत्री मान सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर संयोजक मनोहर सिंह ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है यूपीए सरकार आम जनता को राहत देने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है। रसोई गैस की कीमत बार बार बढ़ायी जा रही है जिससे महिलाओं के घर का बजट बिगड़ रहा है। इस सब की विरोध में दिनांक 12 अक्टूबर को महिला मोर्चा का विशाल धरना प्रस्तावित है। जिसको आप सबको मिलकर सफल बनाना है। महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता ने कहा कि यूपीए सरकार के जनविरोधी फैसलों के कारण महिलाएं दिन प्रतिदिन परेशान रहती है कभी सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा देती है तो कभी रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता को मुश्बितों के तले दबा देती है। महिला मोर्चा संघर्ष के लिए तैयार है आगामी 12 अक्टूबर को होने वाले धरने में महिला मोर्चा की बहने इस यूपीए सरकार के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कभी केन्द्रीय मंत्री महिलाओं का अपमान करते है तो कभी दाम बढ़ाकर महिलाओं का बजट खराब करते है। बैठक में जया शुक्ला, कुन्ती श्रीवास्तव, लक्ष्मी सिंह, सुमन शुक्ला, अनीता तोमर, संतोष तेवतिया, मंजू सिंह, सुनीता बंसल आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in