Categorized | लखनऊ.

संवैधानिक संस्थाओ पर हमले से लोकतंत्र कमजोर होगा और तानाशाही बढे़गी

Posted on 08 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार घोटालांे में घिरी केन्द्र की यूपीए सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं पर भी हमले करना शुरू कर दिया है। उन्हांेने कहा कि संवैधानिक संस्थाओ पर हमले से लोकतंत्र कमजोर होगा और तानाशाही बढे़गी कैग जैसी संवैधानिक संस्था पर हमले होते देखकर भी कार्य पालिका के सर्वोच्च पद पर बैठे हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये खतरनाक है । श्री मिश्र आज गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल अमीनाबाद में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के दो द्विवसीय प्रशिक्षण एवं चिन्तन बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे। श्री मिश्र ने भारतीय डाक कर्मचारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश को एक साथ जोड़ने का काम करने वाले कर्मचारियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होेंने कहा कि केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार सरकारी संस्थाओं का अपने लाभ कि लिए निजीकरण करने के लिए उतारू हैं। डाक विभाग में निजीकरण करने की कोशिशें यू0पी0ए0 की सरकार की तरफ से की जा रही है। उन्होंने भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के प्रशिक्षण एवं चिन्तन बैठक में आये कर्मचारियों का आवाह्न किया कि वे अपने संगठन को मजबूत करते हुए केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों का प्रभावी ढंग से आन्दोलन चलाकर विरोध करें। श्री मिश्र ने कहाकि श्रमिक राष्ट्र की सबसे बड़ी पंूजी होती है। श्रमिकांे में राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत होने पर देश का विकास होता है और राष्ट्र आगे बढ़ता है।
इस मौके पर लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा, विद्याधर पाठक, शिवकान्त मिश्र, शिवप्रसाद पाण्डेय, के0एन0 शर्मा, पवन कुमार, मनमोहन शर्मा, बैजनाथ राय, संतोष सिंह सहित मजदूर संघ के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in