Categorized | लखनऊ.

सरकार की कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया

Posted on 06 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने नवम्बर 2007 के सिरियल बम विस्फोटों के आरोपी आतंकी लोगों की मुकदमा वापसी की सपा सरकार की कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है और इसकी तीखी निन्दा की है। उन्होंने कहा कि मुकदमा वापसी की यह कार्रवाई आतंकवादियों का हौसला बढ़ाने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकर मजहबी वोट बैंक को खुश करने के लिए राष्ट्रीय सुरखा के साथ खिलवाड़ कर रही है। 23 नवम्बर 2007 मे हुए सीरियल बम ब्लास्ट मे 15 लोगों की जाने गई थी तथा 60 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद देेश में भय का वातावरण था। फैजाबाद, लखनऊ, गोरखपुर तथा वाराणसी कचेहरी में हुए इन बम ब्लास्टो से प्रदेश दहल गया था व प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं ने आन्दोलन किया था। भाजपा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली इस कार्रवाई का जमकर विरोध करेगी, हम सपा सरकार के ऐसे मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।
डाँ0 बाजपेई ने कहा कि राज्य शासन ने अपने पत्र में आरोपी आतंकियों को पहले से ही निर्दोष मान लिया है। डी0एम0, एस0पी0 सरकारी निर्देश के अनुसार ही अपनी रिपोर्ट देंगे। सरकार आतंकवादियों को सबसिडी दे रही है और आमजनों की सुरक्षा खतरे में डाल रही है। उन्होंने सपा की वोट बैंक तुष्टीकरण नीति को प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों ने बीते सत्र में दोनों सदनों में मुकदमा वापसी की सरकारी नीति पर सवाल उठाये थे। विधान परिषद में सरकार ने आतंकी आरोपियों की भी समीक्षा करने व निर्दोष पाये जाने पर मुकदमा वापसी की बात कही थी। डाँ0 बाजपेई ने कहा कि इससे आरोप पत्र तैयार करने तथा सारे साक्ष्य जुटाने वाली पुलिस के मनोबल पर भी विपरीत असर पड़ेगा। सरकारी मुकदमा वापसी नीति के चलते राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलन्द है।
भाजपा अध्यक्ष ने सरकार से पूछा कि  23 नवम्बर 2007 को हुए इस बम व्लास्ट मे जान गवां चुके लोगों के प्रति आरोपियों से मुकदमा वापस लेना क्या अदालती कार्यवाही में हस्ताक्षेप नहीं है ? आतंकवाद की इस घटना के विवेचक अधिकारियों की जांच क्यो गलत है ? आतंकवादी घटनाओं मे लिप्त लोगों के र्निदोष होने का प्रमाण सरकार ने  किस  आधार पर दिया है ? क्या सरकार द्वारा अभियोग वापसी की इस कार्यवाही का असर सुरक्षा बलों के मनोबल पर नही पडे़गा ? अभियोग वापसी से क्या अपराधी तथा आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों को ताकत नही मिलेगी ? इस घटना में जान गवां चुके लोगो के परिवारो के प्रति क्या अन्याय नहीं होगा ?
डा0 बाजपेई ने कहा कि सपा सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नही दी जा सकती। राष्ट्र विरोधी इस र्निणय का भाजपा कड़ा विरोध करेगी । भाजपा कार्यकर्ता सरकार के यह कारनामें आमजनों तक पहुॅचायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in