Categorized | लखनऊ.

जितने वायदे किये हैं, वे पूरे किये जाएंगे

Posted on 06 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने जितने वायदे किये हैं, वे पूरे किये जाएंगे। उन्हांेने कहा कि छः माह के अन्दर कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता आदि जैसे अनेक वायदे पूरे किये जा चुके हैं और शेष वायदे भी शीघ्र ही पूरे कर दिये जायंेेगे। उन्हांेने वाराणसी के नियोजित विकास पर जोर देते हुए कहा कि यह सांस्कृतिक नगरी है, जो पर्यटन के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस जिले की उपेक्षा न होने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका कायाकल्प कर दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के साथ वयोवृद्ध समाजवादी नेता एवं पूर्व एम0एल0सी0 श्री रामकरन यादव (दादा) का कुशलक्षेम जानने हेतु वाराणसी के पहडि़या स्थित एक स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचे। मौके पर मौजूद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी में बनने वाली रिंग रोड में आ रही अड़चनों को शीघ्र दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रिंग रोड में किसानों की जमीन अधिग्रहण में सहमति बनने में परेशानी हो रही है। किन्तु शीघ्र ही किसानों से उनकी सहमति के आधार पर समस्या का समाधान निकाल लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वे जल्द ही वाराणसी आयेंगे और यहां की कमियों एवं अपेक्षाओं को अवश्य पूरा करायेंगे।
श्री मुलायम सिंह यादव ने भी जनता से किये गये वायदे को हर हालत में पूरा करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मात्र छः माह के अन्दर अनेक वायदे पूरे किये जा चुके हंै। केन्द्र सरकार को पार्टी द्वारा दिये जा रहे समर्थन के सवाल पर उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि उनकी पार्टी द्वारा मात्र साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकने के लिये केन्द्र सरकार को समर्थन दिया गया है। किन्तु एफ0डी0आई0 जैसे प्रकरण का विरोध उनकी पार्टी करती है और करती रहेगी। एक सवाल के जवाब में श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग चुकी है और किसी भी समय चुनाव के लिये वे तैयार हंै।
श्री अखिलेश यादव एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव स्टेट प्लेन से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे पहडि़या स्थित स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचे। वहां उन्होंने वयोवृद्ध समाजवादी नेता एवं पूर्व एम0एल0सी0 श्री रामकरन यादव (दादा) से आई0सी0यू0 में जाकर कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद उन्होंने मौके पर उपस्थित डाक्टरों को बीमार नेता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।
ज्ञातव्य है कि 90 वर्षीय श्री रामकरन यादव को विगत शुक्रवार को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उन्हंे श्वास लेने में परेशानी हो रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in