Categorized | लखनऊ.

लोकतंत्र सेनानी श्री राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश सरकार मुखिया से मांग की

Posted on 06 October 2012 by admin

भाजपा ने प्रदेश सपा सरकार से लोकतन्त्र सेनानियों के लिए स्वीकृत की गई सुविधाओं को अपर्याप्त बताते हुए लोकतंत्र सेनानियों के लिए जारी शासनादेश मे व्याप्त अन्र्तविरोधी को दूर करने व विधानसभा से पारित करा कर लागू किये जाने की बात कही है ताकि अलोकतंात्रिक मानसिकता से ग्रस्त कोई भी सरकार इन सुविधाओं को वापस न ले सके।
भाजपा प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने आज प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को आपातकाल में लाकतंत्र की बहाली की लड़ाई की यातनाएं व कठिनाइयों का अनुभव नही है। यही कारण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह की घोषणा के अनुरूप लोकतंत्र सेनानियों को पेन्शन व सुविधाओं की घोषणा सरकार नही कर सकी। श्री तिवारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ब्यूरोक्रेसी के प्रभाव में आकर मुख्यमंत्री जी श्री मुलायम सिंह जी की इच्छाओं के अनुरूप न तो र्निणय कर सके न ही उसे लागू कर सकंे।
भाजपा प्रवक्ता लोकतंत्र सेनानी श्री राजेन्द्र तिवारी ने प्रदेश सरकार मुखिया से मांग की है कि
1- यात्रा हेतु जारी शासनादेश का विधानसभा से पारित कराकर लागू किया जाये ताकि काई भी अलोकतंात्रिक मानसिकता वाली सरकार इसे वापस न ले सके। श्री तिवारी ने मांग किया कि जारी शासनादेश से इन सुविधाओं को कभी भी वापस लिए जाने का प्राविधान को समाप्त कर लोकतंत्र सेनानियों के जीवन काल तक के लिए लांगू किय जाये।
2-लोकतंत्र सेनानियों को मध्यप्रदेश/बिहार/पंजाब तथा अन्य राज्यों की तरह सुविधाए   दी जायं व पेन्शन राशि न्यूनतम 15000/- प्रतिमाह की जाये।
3-6 सितम्बर व 14 सितम्बर को जारी शासनादेश मे बसों की यात्रा सम्बन्धित आदेश को अन्र्त विरोध को समाप्त किया जाये तथा सुविधा को प्लेटिनमलाइन/वाल्बो बसों में भी लागू किया जाये। पूर्व में इस प्रकार की सुविधाएं थी।
श्री तिवारी ने प्रेस के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे लोकतंत्र की बहाली के लिए अनेक कठिनइयों से रूबरू हुए सामाजिक / राजनैतिक कार्यकर्ताओं के दर्द को समझे व बिना ब्यूरोक्रेसी के प्रभाव में आये लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली आर्थिक सुविधा राशि को सम्मान के अनुकूल कर विधानसभा से पारित करा दे ताकि लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली सुविधा स्थाई हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in