Categorized | लखनऊ.

बढ़ती हुई जनसंख्या तथा उद्योग धंधो की स्थापना से उपलब्ध कृषि योग्य भूमि निरंतर कम होती जा रही है

Posted on 06 October 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती हुई जनसंख्या तथा उद्योग धंधो की स्थापना से उपलब्ध कृषि योग्य भूमि निरंतर कम होती जा रही है। इस विकट समस्या की ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का बराबर ध्यान रहा है। प्रदेश में कृषि योग्य भूमि का अधिक से अधिक विस्तार हो इसके लिए प्रदेश में 9 अगस्त,1990 से भूमि सेना योजना लागू की गई थी। भूमि सेना पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी के चितंन की बेमिसाल योजना है। इस योजना का प्रारम्भ उन्होने समाजवादी आंदोलन के संस्थापक आचार्य नरेन्द्र देव के जन्म दिन पर किया था। बसपा राज में यह योजना बंद कर दी गई थी। अब युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इसे पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है।
भूमि सेना योजना के अंतर्गत प्रदेश की ऊबड़-खाबड़ पथरीली, बीहड़, ऊसर, जलमग्न और बंजर जमीन को कृषि योग्य बनाकर पात्र लोगों में वितरित किया जाना है। समाजवादी आंदोलन के महानायक डा0 राम मनोहर लोहिया ने सर्वप्रथम इसकी परिकल्पना की थी जिसे समाजवादी पार्टी ने साकार रूप दिया। श्री मुलायम सिंह ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में 2005-06 में 53,206 हेक्टेयर और 2006-07 में 1,55,166 हेक्टेयर भूमि का सुधार किया था। श्री अखिलेश यादव ने 1,26,000 हेक्टेयर भूमि सुधार का इरादा किया है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भूमि सेना के कार्यो का विस्तार किया है। उनके निर्देश पर 1,000 हेक्टयर के तालाब क्षेत्र का सुधार और 10,000 हेक्टेयर भूमि पर सामाजिक वानिकी की योजना है। भूमि सेना की योजना में मनरेगा फंड के प्रयोग पर भी विचार है। अब कृषि क्षेत्रफल में विस्तार के साथ जल स्रोतों के जीर्णोद्धार, कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भूमि सेना योजना को लागू किया जा रहा है। भूमि सैनिक के रूप में लघु एवं सीमांत कृषक जिनके भूखण्ड समस्याग्रस्त हैं या ऐसे भूमिहीन खेतिहर मजदूर जो इस प्रकार की भूमि पर खेती के लिए तैयार हों, पात्र हैं। गरीब भूमिहीन किसानों में जमीन वितरण करने के लिए सरकार ने  2012-13 के बजट में 43Û83 करोड़ रूपए का प्राविधान किया है।
स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश अब विकास के नए मार्ग पर अग्रसर है और नई सरकार के नए नजरिये में वह प्रदेश के हर जरूरतमंद की जिन्दगी से जोड़ा जा रहा है। विकास को राजनीतिक घोषणाओं तक सीमित न रखकर ठोस और समयबद्ध कार्यक्रमों की जमीन पर उतारा जा रहा है। श्री मुलायम सिंह यादव बारंबार अधिकारियों को चुनाव घोषणा पत्र सामने  रखकर काम करने के लिए स्मरण दिलाते हैं और श्री अखिलेश यादव चुनाव वायदों को कार्य रूप प्रदान करने में जुटे हुए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in