Categorized | लखनऊ.

लखनऊ व बनारस से हज उड़ानों का सिलसिला ख़त्म

Posted on 06 October 2012 by admin

  • लखनऊ से आज अंतिम फ्लाइट्स से 580 हज यात्री रवाना
  • अब तक प्रदेश के कुल 27068 हज यात्री मदीना गये

लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट व वाराणसी के बाबतपुर एअरपोर्ट से हज उड़ानों का सिलसिला आज ख़त्म हो गया। लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट से जाने वाले आखिरी दो विमानों से आज 580 हज यात्रियों ने मदीना के लिये प्रस्थान किया। इसी प्रकार आज वाराणसी से जाने वाले आखिरी हज विमान से 209 हज यात्री मदीना के लिये रवाना हुये।
याद रहे कि इस बार उत्तर प्रदेश को 32,397 हज यात्रियों का कोटा आवंटित हुआ था। इसमें से 25,389 हज यात्री कुर्रा के माध्यम से चयनित किये गये थे। प्रतीक्षा सूची से अब तक क्रमांक 10796 तक के हज यात्रियें का चयन किया जा चुका है। चयनित हज यात्रियों में से लखनऊ से इस बार 11,653, वाराण्सी से 4436 व दिल्ली से लगभग 17000 हज यात्रियों को हज यात्रा पर जाना था। आज उड़ानों के आखिरी दिन तक लखनऊ से कुल 10,957 व वाराणसी से 4,252 हज यात्री मदीना जा चुके हैं। दिल्ली से भी आज तक कुल 11859 यात्री हज के लिये रवाना हो चुके हैं और अभी वहाँ से उड़ानों का सिलसिला जारी है। अब तक प्रदेश के कुल 27068 हज यात्री मदीना जा चुके हैं।
हज यात्रियों के लिए आवष्यक सूचना: हज कमेटी आफ इण्डिया, मुम्बई ने अब पासपोर्ट लेना बन्द कर दिया है। यह जानकारी देते हुए राज्य हज समिति के सचिव श्री अबरार अहमद ने अनुरोध किया है कि प्रतीक्षा सूची से चयनित होने वाले हज यात्री अब पासपोर्ट राज्य हज समिति या हज कमेटी आफ इण्डिया में न जमा करें। उन्होंने कहा कि प्रतीक्षा सूची संख्या 10509 से 10796 तक के जो हज यात्री चयनित हो गये हैं उनमें से जिन हज यात्रियों ने अपने पासपोर्ट पूर्व में जमा कर दिये हैं ऐसे हज यात्री अपनी कुल धनराशि (केवल अज़ीजि़या कैैटेगरी हेतु) हज कमेटी आफ इण्डिया के खाते में किसी भी स्टेट बैंक आफ इण्डिया की शाखा में तत्काल जमा कर दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in