लोककला दलों का आडीशन 29 अक्टूबर से शुरू होकर 10 नवम्बर तक चलेगा

Posted on 05 October 2012 by admin

सूचना विभाग में पंजीकरण हेतु राज्य के लोककला दलों का आडीशन  29 अक्टूबर से शुरू होकर 10 नवम्बर तक चलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 29 अक्टूबर को वृहद सांस्कृतिक दल व नौटंकी, 30 को लघु सांस्कृतिक दल एवं आल्हा, 31 अक्टूबर व 01 नवम्बर को नाटक, 02 से 07 नवम्बर तक लोकगीत व कव्वाली, 08 को भजन व कठपुत्तली तथा 09 व 10 नवम्बर को जादू आदि विधाओं का साक्षात्कार होगा।
अपर निदेशक डा0 अनिल कुमार की अध्यक्षता में लगभग 400 दलों में से मानक के अनुसार प्रदर्शन करने वाले दलों का चयन किया जायेगा। इसमें कौरवी, बृज व अवधी क्षेत्र, रूहेलखण्ड, बुन्देलखण्ड तथा पूर्वान्चल के लोककला दल शामिल होंगे।
सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा सितम्बर माह के प्रचार अभियान में प्रदेश की दो प्रतिशत ग्राम पंचायतों में लोकरंजन के साथ सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुॅचायी गयी। यह जानकारी सहायक निदेशक एवं सचिव आॅडीशन डा0 दीवान सिंह ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in