Categorized | लखनऊ.

सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी

Posted on 05 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अधिकारी कर्मचारी बेलगाम हैं। चारो तरफ अराजकता का माहौल है। भ्रष्टाचार महंगाई और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। थाना, तहसील, ब्लाक और कोर्ट-कचेहरी कहीं भी बिना घूस कोई काम नहीं होता। सरकारी दफ्तर दलाली के अड्डे बन गये हैं। सबसे खराब स्थिति प्रदेश के थानों की है। पुलिस दिन रात ‘पुलिसिया वसूली’ में व्यस्त है। पुलिस रोजाना निर्दोष व्यक्तियों को पैसा लेने के लिए पकड़ती है। पैसा न मिलने पर मारपीट कर फर्जी मुकदमें बनाकर बन्द कर देती है। महिला उत्पीड़न चरम सीमा पर है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। आज बीएस-4 द्वारा लखनऊ बक्शी का तालाब में आयोजित ‘प्रदर्शन’ में नेतृत्व करते हुए बीएस-4 के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 सरकार के पूर्व मंत्री आर0के0 चैधरी ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सपा शासन काल में आम जनता परेशान है। सरकार पूरी तरह फेल है।
श्री आर0के0 चैधरी ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब हालत बिजली की है। भारी विद्युत कटौती के कारण जनमानस परेशान है। विद्युत आपूर्ति के सुधार का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता। नहरों में पानी नहीं आता। किसान परेशान है। खाद की कालाबाजारी जोरों पर है। किसानों को खाद ब्लैक में महंगे दामों पर लेना पड़ता है, वह भी कभी-कभी नकली खाद मिलती है। किसी भी गांव या मोहल्ले में बीपीएल सूची सही नहीं बनी है। राशन कार्ड फर्जी बने हैं। गरीबों की वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन रूकी पड़ी है। राशन पेंशन में भयंकर धांधली है। श्री आर0के0 चैधरी ने तहसील मुख्यालय पर इन समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया और आगाह किया कि यदि सरकार ने ध्यान न दिया तो 15 अक्टूबर 2012 से भ्रष्टाचार, महंगाई, बढ़ते अपराध और विद्युत कटौती, खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बीएस-4 प्रदेशव्यापी आन्दोलन करेगा। प्रदर्शनकारियों को पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री बचान सिंह यादव, प्रदेश महामंत्री श्री बब्लू सिंह, प्रेमनाथ लोधी, मण्डल अध्यक्ष, श्री सत्येन्द्र रावत, श्री पासी राजीव आनन्द, जिला अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह बंटी, नईम मंसूरी, खुशी राम पासी, राजकिशोर ‘राजू’, इन्द्रपाल राजवंशी, श्रीमती इन्दू रावत, गजराज रावत, विमल रावत, राम नरायन रावत, उमेश यादव, विमलेश रावत, दौलत राम, बृजभान रावत, सुरेश रावत एवं नरेन्द्र रावत आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in