`जनकल्याण दिवस´प्रदेश की जनता का उपहास-समाजवादी पार्टी

Posted on 15 January 2010 by admin

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक आज पार्टी के राज्य मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेता विरोधी दल  श्री शिवपाल सिंह यादव, विधान परिशद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, श्री भगवती सिंह(सांसद),  श्री माता प्रसाद पाण्डेय (पूर्व विधान सभा अध्यक्ष) श्री बलराम सिंह यादव एवं श्री अवधेश प्रसाद (पूर्व मंत्री) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बैठक में मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर “जनकल्याण दिवस´´ के रूप में मनाए जाने को प्रदेश की मंहगाई, शीत लहर तथा जर्जर कानून व्यवस्था से पीड़ित प्रदेश की जनता का उपहास बताया गया। मुख्यमंत्री मायावती के बसपा विधायक बलात्कार, हत्या और दूसरे अपराधिक कृत्यों को अंजाम देकर उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

बैठक में 19 जनवरी, को समाजवादी पार्टी द्वारा होने वाले जनआन्दोलन की तैयारी तथा विधान परिशद चुनाव में सत्तारूढ दल द्वारा बरती गई धांधली की निन्दा की गई। बैठक में कहा गया कि अधिकारियों ने सत्तारूढ़ दल का साथ दिया। साक्षरों के साथ भी जबरन सहयोगी लगाकर बसपा के पक्ष में मतदान कराया गया। सपा के मतदाताओं का हर तरह से उत्पीड़न किया गया। लोकतन्त्र की हत्या कर सरकार ने विधान परिशद का यह चुनाव जीता है।

बैठक में कहा गया कि सैकड़ों लोग ठंड से मर रहे हैं। न कहीं अलाव जल रहे हैं, न रैन बसेरा चल रहे हैं। गरीबों को घटिया कंबल बॉटे जा रहे हैं यह सरकार पूरी तरह संवेदन शून्य है। किसान लुट रहा हैं उसे बिजली, पानी, खाद, बीज, की किल्लत है। सगे बीमारी और भुखमरी से विभिन्न क्षेत्र कराह रहे हैं। मंहगाई ने जिन्दगी दुश्वार कर दी है।  मुख्यमंत्री का इधर ध्यान नहीं वे अपनी महिमा मंडन में लगी है। उनका जन्मदिन जश्न गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़कना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in