Categorized | लखनऊ.

भाजपा ने कोयला मंत्री के बयान की निन्दा की

Posted on 04 October 2012 by admin

प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेई ने केन्द्र के कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के बयान को अशोभनीय बताते हुए महामहिम राष्ट्रपति से उनको तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। डा0 बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा बहन सोनिया गाँधी जो स्वयं एक महिला है महिलाओं के प्रति ऐसी दूषित बुद्धि रखने वाले मंत्री को कांग्रेस से बाहर किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोयला मंत्री के कोयला घोटाला करने के बाद मानसिक स्थिति भी काली हो गई है। डा0 बाजपेई ने कहा कि जब तक मंत्री को बर्खास्त नही किया जाता तब तक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कोयल मंत्री के खिलाफ अंदोलन करेंगा। किसी भी जिले में मंत्री की उपस्थिति पर लोकतंत्रिक तरीके से महिला मोर्चा विरोध करेंगा। कोयला मंत्री का बयान सम्पूर्ण नारी शक्ति का अपमान है और अक्ष्मय अपराध है इसका महिला मोर्चा मुहँ तोड़ जवाब देगा।

——————————————

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के संयोजक मनोहर सिंह पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता, मान सिंह, अभिजात मिश्रा, रमेश तूफानी, अंजनी श्रीवास्तव, कौशल किशोर पार्षद रजनीश कुमार गुप्ता ने कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की घोर निन्दा की है तथा यूपीए सरकार से उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

——————————————
केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के खिलाफ महिला मोर्चा प्रदर्शन कल

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष बीना गुप्ता ने बताया कि  महिलाओं पर की गई केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी  की महिलाएं कल दिनांक 4 अक्टूबर को प्रदर्शन करेगी। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कल 4 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे नगर कार्यालय कैसरबाग पर एकत्र होकर  प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट जायेगी तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कोयला मंत्री को पद से हटाने की मांग करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in