Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का कोई भी अंश व्यक्ति यदि जीवन में उतार लें तो वह व्यक्ति धन्य हो जाता है

Posted on 04 October 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में गांधी जयन्ती(02अक्टूबर) के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों का कोई भी अंश व्यक्ति यदि जीवन में उतार लें तो वह व्यक्ति धन्य हो जाता है। आज के राजनीतिक नेतृत्व में साख का संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे उबरने का एक मात्र माध्यम गांधी जी के मूल्यों से मिलने वाली प्रेरणा हो सकती है। महात्मा गांधी जी ने धर्म के विरोधाभासों की खाई को पाटते हुए सत्य, अहिंसा, परोपकार आदि नैतिक धर्म के मूल्यों की सारे दुनिया के सभी धर्मों की साझी चेतना को सफलता का सूत्र बताया। हम सभी को आज के दिन गांधी जी के इन्हीं मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।
समारोह की मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की सुप्रसिद्ध राजनीति विज्ञानी प्रोफेसर चन्द्रकला पाडिया ने कहा कि गांधी जी ने भारत के लोगों की चेतना को जगाया और देश के आम आदमी को जागृत कर भारत के स्वतंत्रता संघर्ष को एक बेमिसाल राष्ट्रीय जनांदोलन बना दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, कंाग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर हुई। कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी स्टडी सर्किल के प्रान्तीय समन्वयक प्रो0 सतीय राय ने की। इसके उपरान्त कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं द्वारा गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर सर्वधर्म पाठ, रामधुन, गांधीजी के जीवन दर्शन पर लघुनाटिका तथा गांधी जी के जीवन दर्शन पर चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
सर्वधर्म पाठ के तहत गीता पाठ पं0 अक्षय पाण्डेय, कुरान पाठ कारी मोहम्मद शमीम, बौद्ध पाठ श्री भन्ते नागार्जुन तथा गुरू ग्रन्थ साहिब का भजन कीर्तिन सरदार भजन सिंह एवं उनके साथियों द्वारा करते हुए गांधी जी एवं शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ एवं रामधुन-रघुपति राघव ‘राजाराम-पतित पावन सीताराम, की प्रस्तुति की गयी।
तत्पश्चात आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया, जिसे समारोह में मौजूद कंाग्रेसजनों द्वारा काफी सराहा गया।
इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता श्री प्रमोद तिवारी जी द्वारा राजनीति विज्ञानी एवं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो0 चन्द्र कला पाडिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र एवं छात्राओं को इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित चैधरी ने पुरस्कार वितरित किया।
राजीव गांधी स्टडी सर्किल के श्री कमल बाजपेई ने श्रीमती अपर्णा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव श्री शेख शहनवाज एवं यूपी एनएसयूआई के मध्य जोन के अध्यक्ष श्री राहुल सचान ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसके उपरान्त प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी ने राजीव गांधी स्टडी सर्किल के प्रान्तीय समन्वयक श्री सतीश राय एवं क्षेत्रीय समन्वयक डाॅ0 विनोद चन्द्र को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन राजीव गांधी स्टडी सर्किल के क्षेत्रीय समन्वयक डा. विनोद चन्द्र ने किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी,  पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर, पूर्व विधायक श्री नेक चन्द पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई, श्री प्रहलाद द्विवेदी, श्री गिरिजाशंकर अवस्थी,  श्री राकेश मिश्रा पूर्व एमएलसी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्रीमती शैल सिंह, श्री बोधलाल शुक्ल, श्री सिराजवली खां शान, श्री विनोद बिहारी वर्मा, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री श्यामलाल पुजारी, चै. सत्यवीर सिंह, श्री मारूफ खान, श्री रामकृष्ण, श्री आईएच फारूकी, श्री बद्रीनाथ अग्निहोत्री, श्री जीशान हैदर, श्री तारिक सिद्दीकी, डा0 जियाराम वर्मा, श्री अरूण प्रकाश सिंह, श्री अरशी रजा, श्री बजरंगी सिंह बज्जू, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री विजय बहादुर, श्री एस.जे.एस. मक्कड़, डा. शशिकान्त तिवारी, श्री नरेश बाल्मीकि, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री बल्देव चैधरी, श्री ब्रजेश गुप्ता चंचल, श्री आर.पी. सिंह, श्री सत्यदेव सिंह, पार्षद श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री अजय त्रिवेदी, श्रीमती आरती बाजपेई, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती बबिता सिंह, श्रीमती सुधा सिंह,  श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती मनू सिंह, श्री सुनीता रावत, श्रीमती मिथिलेश, श्रीमती प्रमिला अरोड़ा, श्री जफरूल्लाह जफर, चै0 रामानन्द निषाद, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री एस.के. अस्थाना, मो0 सलीम सिद्दीकी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in