Categorized | लखनऊ.

30 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों का चुनाव करा लिया जायेगा

Posted on 04 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि 30 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों का चुनाव करा लिया जायेगा। 10 अक्टूबर तक स्थानीय समितियों का चुनाव होग, 20 अक्टूबर तक मण्डल अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने आज पार्टी मुख्यालय पर सवांददाताओं से बात करते हुए कहा कि आज प्रदेश पदाधिकारियों की तथा सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक में प्रदेश कार्यालय पर बुलाई गई थी। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक चुनाव, भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा तथा अविरल गंगा निर्मल गंगा समग्र अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डा. बाजपेई ने कहा कि केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार और मंहगाई के खिलाफ प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम होंगे। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेश के कार्यकर्ता विरोध प्रर्दशन कर आकण्ट भ्रष्टाचार मे डूबी केन्द्र की गूंगी व बहरी सरकार जगाने का काम करेंगे। प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ 31 अक्टूबर के बाद पूरे प्रदेश में अंदोलन होगा।
डा. बाजपेई ने कहा कि गंगा समग्र अभियान को प्रदेश में सफल बनाने के लिए भी आज बैठक में कुछ निर्णय लिए गये। 9 अक्टूबर को साध्वी उमा श्री भारती की गंगा यात्रा का जनपद बलिया में प्रवेश होगा तथा 22 अक्टूबर को जनपद मुजफ्फरनगर के अति प्राचीन सिद्ध स्थल शुक्रताल से यात्रा उत्तराखण्ड में प्रवेश कर जायेगी। इस दौरान गंगा पूजन, स्वागत सभा तथा प्रत्येक जनपद में एक सार्वजनिक सभा होगी। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को यात्रा के सम्बंध में लगाया गया है।
आज की बैठक में केन्द्र की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल जी, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सूर्यप्रताप शाही, सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश चुनाव संयोजक देवेन्द्र सिंह चैहान, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह, डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पंकज सिंह सहित प्रदेश के प्रमुख नेता तथा सभी जिला चुनाव अधिकारी उपस्थित रहंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in