अद्भुत गुफाओं की यात्रा

Posted on 02 October 2012 by admin

साईमैक्स प्रदर्शन अपने आप में अनूठा एवं सजीव अनुभव है, जिससे व्यक्ति को महसूस होता है कि वह गुफा खोजी दल के साथ एक अद्भुत यात्रा कर रहा है। भीड़ से दूर शांति का अनुभव प्राप्त करने के लिए गुफाएं सर्वोत्तम स्थान हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज मिश्र की पत्नी श्रीमती मीना मिश्र ने आज यहां आचंलिक विज्ञान नगरी में ‘अद्भुत गुफाओं की यात्रा’ नामक साइमैक्स शो का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि आंचलिक विज्ञान नगरी के इस आयोजन से अद्भुत गुफाओं की यात्रा के दौरान दर्शक अपने ग्रह पर उपस्थित विलक्षण स्थानों की सैर कर नये अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
आंचलिक विज्ञान नगरी के परियोजना संयोजक श्री समरेन्द्र कुमार ने बताया कि धरती के गर्भ के रहस्यमयी संसार तथा नियाग्रा, एवरेस्ट, जीवंत सागर, शैल प्रवाल रोमांच, डाॅलफिन्स, महानतम स्थल, नील नदी के रहस्य और अमेजन आदि की जानकारी के लिए अद्भूत गुफाओं की यात्रा पर नवीन साइमैक्स शो का प्रसारण आंचलिक विज्ञान नगरी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्फीली गुफाएॅ, अन्तर्जलीय गुफाएँ, जमीनी गुफाएँ जैसे असाधरण एवं डरावने दृश्यों से भरपूर फिल्म में गुफाआंे का अध्ययन करने वाली दो महिलाओं के साथ ग्रीनलैण्ड की बर्फीली गुफाआंे में, यूकेटन प्रायद्वीप के अन्तर्जलीय गुफाआंे में, लिटिलग्राण्ड कैनयाॅन की जमीनी गुफाआंे में असाधारण जीवों को दर्शक खोज पायेंगे। उन्होंने बताया कि अद्भुत गुफाओं की यात्रा पर आधारित हमारा साईमैक्स प्रदर्शन दर्शकों को ऐसा महसूस कराएगा जैसे वे खुद अद्भुद गुफाओं की यात्रा पर हैं।
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0यू0एन0द्विवेदी,लखनऊ विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 सी0एम0 नौटियाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in