Categorized | लखनऊ.

विभागों एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैन एवं संयोजकों की बैठक

Posted on 02 October 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद की अध्यक्षता में आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के विभागों एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैन एवं संयोजकों की बैठक प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई जी भी मौजूद रहे।
इस बैठक में श्री रामकृष्ण, चेयरमैन, अनु0जाति विभाग ने कहा कि ग्राम कांग्रेस का गठन होने से संगठन की मजबूती होगी। चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डाॅ0 जियाराम वर्मा ने कहा कि कंाग्रेसीजन मजबूती से चिकित्सीय सुविधा प्रदान करें जो सामाजिक सेवा पर आधारित हो। अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री मारूफ खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित लिटरेचर ग्राम स्तर पर वितरित कराया जाना चाहिए। डाॅ0 खत्री ने श्री अरशी रजा, खेलकूद प्रकोष्ठ के चेयरमैन से कहा कि राजीव गांधी स्पेार्टस कैम्प के बैनर तले प्रदेश में कम से कम 100 गांवों में स्पोर्टस शिविर लगाकर युवा खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करें। श्री इरशाद अली, चेयरमैन श्रम प्रकोष्ठ ने आशा बहुओं एवं स्वास्थ्य रक्षकों को एक हजार रूपये मानदेय प्रतिमाह दिये जाने का सुझाव प्रस्तुत किया। श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र विचार विभाग के चेयरमैन ने कंाग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार प्रबुद्धजनों के बीच प्रसारित करने के अपने प्रयासों के बारे में बताया। डाॅ0 खत्री ने श्री विनोद चैधरी पूर्व विधायक पिछड़ा वर्ग विभाग से पिछड़े वर्ग के लोगों को और मजबूती से संगठन से जोड़ने के लिए कहा तथा मो0 तारिक सिद्दीकी, चेयरमैन रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट से कहा कि मंडल व जिले स्तर पर रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सकें, जिससे कि सूचना के आदान प्रदान में काफी सहूलियत मिलेगी। कै0 एस.जे.एस. मक्कड़ चेयरमैन सूचना का अधिकार टास्क फोर्स एवं श्री आर.सी. उप्रेती चेयरमैन पर्वतीय प्रकोष्ठ  ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in