Categorized | लखनऊ.

बाल्मीकि समाज के महिला-पुरूषों की भारी उपस्थिति में जानकारी प्राप्त किया

Posted on 02 October 2012 by admin

बाल्मीकि समाज की निर्दोष गर्भवती महिला श्रीमती सुनीता बाल्मीकि को फर्जी मुकदमें में फंसाये जाने से परिवार के हो रहे उत्पीड़न की विधिवत जानकारी हासिल करने हेतु उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद आज पेपरमिल स्थित बाल्मीकि कोलानी में गये। जहां उन्होने पीडि़त परिवार सहित बाल्मीकि समाज के महिला-पुरूषों की भारी उपस्थिति में जानकारी प्राप्त किया और पीडि़त परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर उपस्थित बाल्मीकि पंचायत महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के चैधरी व कांग्रेस नेता श्री श्यामलाल पुजारी ने प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध किया कि हत्याकाण्ड की जांच सी.बी.आई. से कराकर बाल्मीकि समाज की एक निर्दोष महिला को फर्जी मुकदमें से बरी कराया जाय।
डाॅ0 खत्री ने बाल्मीकि पंचायत महासभा के पदाधिकारियों की बात ध्यान से सुनने के पश्चात उन्होने कहा कि घटना से संबंधित तथ्यों की गंभीरता से जांच नहीं की गयी है, जल्दबाजी में हत्याभियुक्त का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से थाना महानगर की पुलिस ने एक गरीब-निर्दोष दलित महिला को हत्या का दोषी करार देकर उसके साथ अन्याय किया है। वर्तमान समय में उसकी गोद में मात्र तीन माह का नवजात बच्चा है, पुलिस की इस द्वेषपूर्ण कार्यवाही से नवजात बच्चे का भविष्य प्रभावित हेा रहा है और उसके पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताडि़त होना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि पीडि़त दलित महिला और उसके परिवार को न्याय दिलाने का काम कांग्रेस करेगी।
डाॅ0 खत्री ने आज सायं इस हत्याकाण्ड की सी.बी.आई. से जांच कराने के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
इस मौके पर बाल्मीकि पंचायत महासभा के पदाधिकारी सर्वश्री चैधरी श्यामलाल पुजारी, चैधरी किसन, चैधरी दिलीप बाल्मीकि, प्यारे लाल बाल्मीकि, रवि बाल्मीकि, मोहित बाल्मीकि, अशोक बाल्मीकि, संजय लाल बाल्मीकि, नन्दू बाल्मीकि, सुरेश बाल्मीकि, सोहन बाल्मीकि, सुनीता रावत, नीलू रावत आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
विदित ही है कि विगत माह मार्च में पेपरमिल कालोनी में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की पत्नी की हत्या हो गयी थी, जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह बाल्मीकि समाज की उपरोक्त महिला को फंसाने का प्रयास करते हुए उसके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in