Categorized | लखनऊ.

‘हक्र्यूलिस साइकिल आन

Posted on 01 October 2012 by admin

harculas-cycle-rally-cm-up-sri-akhilesh-yadav मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहाॅ ‘‘हक्र्यूलिस साइकिल आन’’ के हजारों प्रतिभागियों को लामर्टस मैदान पर हरी झंण्डी दिखाकर 10 कि0मी0 की यात्रा पर विदा किया। प्रतिभागी लोहिया पथ होते हुये लोहिया पार्क, पर्यटन भवन से वापस मुख्यमंत्री आवास पहुॅचे जहाॅ यात्रा का समापन हुआ। साइक्लिंग को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य रक्षा, मंहगाई के प्रतिरोध तथा युवा पीढ़ी में साइकिल के प्रति लगाव तथा जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग तथा आयोजक डा0 जी0 चैधरी, श्री प्रदीप कुमार साहा श्री ए0 बेल्लायन एवं अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल जीवन भर साथ निभाती है। समाज के हर वर्ग और हर आयु के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। साइकिल समाजवादी विचारधारा के अनुरूप और बराबरी की प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि साइकिल के प्रयोग को प्रोत्साहन देने से पर्यावरण संरक्षण के साथ डीजल-पेट्रोल की महंगाई भी कम असर डालेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा, जिससे बीमारियों से बचाव होगा। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार का प्रदेश में साईकिल कारखाना भी खोलने का प्रस्ताव है। पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में इसका वायदा किया गया है। आयोजकों ने कहा कि ‘‘साइकिल आन’’ के आयोजन की प्रेरणा उन्हें मुख्यमंत्री जी से ही मिली जिनका साइकिल के प्रति पुराना लगाव है। उन्होंने भी छह माह पहले तक हजारों किलोमीटर तक की यात्राएं साइकिल से ही की हैं। आयोजकों की ओर से मुख्यमंत्री जी को 24 गियरवाली साइकिल भेंट की गई।
आयोजकों ने पहले जो रूट तय किया था, मुख्यमंत्री जी ने उसमें बदलाव के लिए कहा और साइकिल यात्रा के प्रतिभागियों के कालिदास मार्ग, स्थित मुख्यमंत्री निवास की सड़क से गुजरने की व्यवस्था कराई। हालांकि अधिकारी शुरू में इसके लिए तैयार नहीं थे। प्रतिभागी जब मुख्यमंत्री निवास से होकर गुजरे तो नौजवानों मंें गर्व का भाव था। पाॅच साल जिस सड़क पर परिन्दा भी पर नहीं मार सकता था  आज उधर से हजारों साइकिल सवार नौजवान बिना किसी डर या रोक टोक के जा रहे थे।
आज की इस ‘‘हक्र्यूलिस साइकिल आन’’ में उम्मीद से ज्यादा प्रतिभागियों ने शिरकत की। स्कूल कालेजों के तमाम लड़के तड़के से ही अपनी साइकिलों के साथ लामार्टस मैदान में आने लगे थे। बड़े उत्साह के साथ जब वे चले तो रास्ते के बीच में कइयों की साइकिलें पंक्चर हो गई और चेन उतर गई। छोटी-छोटी बच्चियों को साइकिल पर फर्राटे भरते देखना तो बहुत आनन्ददायक था। कार्यक्रम स्थल से जब मुख्यमंत्री जी, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी के साथ 5 कालीदास मार्ग आवास के लिए रवाना हुए तो उन्होेंने देखा एक छोटी बच्ची पिछड़ गई है। खुद भी दो बच्चियों के पिता श्री अखिलेश यादव ने अपने कार चालक एवं अपने सुरक्षा अधिकारी श्री शिवकुमार यादव से कहा कि पहले इस बच्ची को आगे जाने दो और उनकी गाडि़यांे के काफिले की गति धीमी हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in