Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 विधान मण्डल की आवास सम्बंधी संयुक्त समिति, अनु0जाति/जनजाति तथा विमुक्त जातियों सम्बन्धी संयुक्त समिति के रिक्त स्थानों पर सदस्य नामित

Posted on 01 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की संयुक्त समितियों एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा की उन समितियों, जिनमें विधान परिषद के सदस्य/सहयुक्त सदस्य होते हैं, में कार्य करने के लिए रिक्त स्थानों पर सदस्य नामित कर दिये गये हैं।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे ने दी है। उन्होंने बताया कि आवास सम्बन्धी संयुक्त समिति में श्री अब्दुल हन्नान हरदोई, श्री विनोद पाण्डेय गोरखपुर, श्री लाल चन्द्र निषाद संतकबीर नगर, श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी सिद्धार्थ नगर एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली को सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार श्री राम कुमार कुरील हरदोई, श्री केसर सिंह बरेली, डाॅ0 मधु गुप्ता लखनऊ एवं श्रीमती सविता बलरामपुर, को अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्त जातियों सम्बन्धी संयुक्त समिति में सदस्य नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in