Categorized | लखनऊ.

निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 01 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश बाजपेयी की माँ श्रीमती कमला बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा को मोक्ष और परिजनो को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रमापतिराम त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टंडन ने भी निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने बाराबंकी जनपद स्थित उनके पैतृक आवास जाकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डाॅ0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, सहमुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, दिनेश दुबे, राहुल मिश्र, प्रत्युषमणि त्रिपाठी आदि ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in