Categorized | लखनऊ.

जनता में दहशत है। अपराधी बेखौफ हैं

Posted on 01 October 2012 by admin

राज्य की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार से अपनी राजधानी लखनऊ की कानून व्यवस्था भी सम्हाले नहीं सम्हलती। श्री दीक्षित ने आज रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सम्वाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राजधानी में आम जनता के सामने से एक अबोध बच्चे का अपहरण किया जाना और बाद में उसकी हत्या हो जाना पुलिस व सरकार के लिए गंभीर चुनौती है। राजधानी में भी हत्या और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। पूरे राज्य की यही स्थिति है। जनता में दहशत है। अपराधी बेखौफ हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा सरकार के 6 माह कानून व्यवस्था पर भारी पड़े हैं। अपराधांे में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जघन्य अपराधियों पर चल रहे मुकदमों की वापसी की सपाई घोषणा से भी अपराधी उत्साहित हैं। अपराधियों का खुलकर खेलना खतरनाक है। सपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह असफल रही है। सपाई पुलिस को अपना काम नहीं करने देते। इसी का नतीजा है कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पुलिस को पार्टी के बेजा नियंत्रण से मुक्त करें और उसे यथाविधि काम करने दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in