Categorized | लखनऊ.

सरकार की कामयाबी के लिए दुआ माॅगी

Posted on 01 October 2012 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज जनाब आबिद खाॅ, सचिव हजरत सुभानी मियाॅ, दरगाह आला हजरत, मौलाना मुफ्ती सैय्यद कफील अहमद, मौलाना जलालुद्दीन तथा कारी एजाज अहमद बरेलवी ने भेंट कर श्री मुलायम सिंह यादव की सेहत, शोहरत की तथा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की सरकार की कामयाबी के लिए दुआ माॅगी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे। हजरत आबिद खाॅ की नन्नी बेटी कु0 अनम खानम की मुख्यमंत्री जी से मिलने की बहुत ख्वाहिश थी, जिस पर उन्होंने उसे अपने पास बुलाकर स्नेह से चाकलेट का एक डिब्बा दिया और प्यार किया।
मुस्लिम हजरात ने कहा कि समाजवादी सरकार और मुख्यमंत्री जी से मुसलमानों को बड़ी उम्मीदें हैं।  लोकसभा चुनावों में नेताजी की कामयाबी के लिए वे दुआएं माॅगते हैं। उनका कहना था कि श्री मुलायम सिंह यादव ने ही उनको इज्जत दी और उनके हितों का ख्याल रखा है। कोई मुसलमान यह नहीं भूल सकता है कि नेताजी ने अपनी सरकार की परवाह न कर बाबरी मस्जिद टूटने से बचाई थी। मुस्लिम हित के मुदद्ों पर वही संसद में जोरदार आवाज उठाते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने बरेली के मौलानाओं का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार मुस्लिमों को रोजी-रोजगार के साथ सम्मान और सुरक्षा देती रही है।। मदरसों  को मदद दी जायेगी, कब्रिस्तान की जमीन पर बाउण्ड्री बनवाई जाएगी। उर्दू की पढ़ाई के लिए नए स्कूल खोले जायगें तथा मुस्लिम लड़कियों को शादी व पढ़ाई के लिए 30 हजार रूपये तक दिए जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in