Categorized | लखनऊ.

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है

Posted on 01 October 2012 by admin

pratibhagiyo-ko-bambodhit-karate-mla-sharda-pratap-shuklaसरोजनीनगर के सपा विधायक शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच नहीं मिलता। इसलिए स्वयंसेवी सगंठनों को चाहिए कि वह ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करें। विधायक श्री शुक्ला रविवार को सहयोग परिवार एवं एसपी इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर एजूकेशन, स्पाइस द्वारा कानपुर रोड स्थित साक्षरता निकेतन के कबीर थिएटर में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता व कृष्ण कुमार मौर्य ‘सरल’ के संचालन हुए इस सम्मान समारोह में श्री शुक्ला ने सहयोग परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवी सस्थाओं को समय-समय पर बच्चों के बीच ऐसी गतिविधियां संचालित करनी चाहिएं जिससे उनका मनोबल बढे़। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एसपी रस्तोगी व एन्क्राइट इण्टरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस के निदेशक डा0 कीर्ति कुमार ने सहयोग परिवार के निदेशक राज किशोर पासी को आश्वासन दिया कि उनकी संस्था द्वारा की जा रही सामाजिक कार्यों की सभी गतिविधियों में उनकी संस्थाएं सहयोग करती रहेगी। समारोह को प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, चन्द्रावल पूर्व प्रधान राजेन्द्र यादव व बंथरा प्रधान विमला बहादुर ने भी सम्बोधित किया। निदेशक राज किशोर पासी ने विजयी प्रतिभागियों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनसे सहयोग परिवार के रचनात्मक कार्यों में भागीदारी तथा मदद देने की अपील की। इस मौके पर औरावां प्रधान विनोद शुक्ला, शिव कुमार तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, जीत बहादुर यादव, नादरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनीस खान उर्फ बब्लू, उपाध्यक्ष कमल यादव, चन्दर सिंह, सहित कई समाजसेवी एवं सैकड़ों प्रतिभागी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in