Categorized | लखनऊ.

बैरियर लगा कर नगर निकायों द्वारा वाहनों से की जा रही अवैध वसूली को तत्काल बंद किया जाये -आज़म खां

Posted on 30 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खां ने प्रदेश के विभिन्न मार्र्गों पर बैरियर लगाकर स्थानीय नगर निकायों द्वारा वाहनों से धन की जो वसूली की जा रही है, उस पर सख्त आपतित जताते हुए कहा कि यह वसूली पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने स्थानीय नगर निकायों के अधिकारियों को इस अवैध वसूली को तत्काल बंद करने के  सख्त निर्देश दिये हैं।
श्री खां ने कहा कि यदि निकाय अधिकारी इस अवैध वसूली को तत्काल नहीं रोकते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उल्लेखनीय है कि इस अवैध वसूली के सम्बन्ध में नगर विकास मंत्री को बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई थीं और जांच किये जाने पर ये शिकायतें सही पायी गयीं।
श्री आज़म खां ने कहा कि रात्रि में स्थानीय नगर निकायों द्वारा वाहनों से शुल्क लेने की जो व्यवस्था पूर्व से चली आ रही ह,ै उसी की आड़ में ये निकाय रात-दिन वाहनों से वसूली कर रहे हैं और अवैध रूप से वसूला जा रहा धन सरकारी खजाने में जाने के बजाय अधिकारियों-कर्मचारियों की जेबों को भर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवैध व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बंद करने के लिए शीघ्र ही एक विस्तृत शासनादेश जारी किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in