Categorized | लखनऊ.

क्लोजर रिर्पोट लगाने पर सवाल उठाया

Posted on 30 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने डा0 वार्इ0एस0सचान की हत्या के मामले में सी0बी0आर्इ0 द्वारा क्लोजर रिर्पोट लगाने पर सवाल उठाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया है कि बसपा द्वारा कांग्रेस को केन्द्र में समर्थन देने के बदले में सी0बी0आर्इ0 द्वार एन0आर0एच0एम0 घोटाले को रफा-दफा करने तथा डा0 सचान के मामले को आत्महत्या बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश है। इस मामले में परिसिथति जन्य साक्ष्य आत्महत्या पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है। सी0बी0आर्इ0 द्वारा क्लोजर रिपोर्ट प्रदेश की जनता के गले नही उतर रही है। ऐसा प्रतीत होता है सी0बी0आर्इ0 कांग्रेस के टूल की तरह काम कर रही है। डा0 मिश्र ने कहा कि सी0बी0आर्इ0 को उन तथ्यों पर गम्भीरता से कार्य करना चाहिए था जो डा0 सचान की आत्महत्या की कहानी को झुठला रहे थे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सी0बी0आर्इ0 की साख पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि डा0 सचान की पत्नी तथा उनके भार्इ इस क्लोजर रिर्पोट से सन्तुष्ट नही है। देश की सबसे बड़ी जाच एजेन्सी की इस क्लोजर रिर्पोट में छेद ही छेद है। पीडित परिवार की जाच के परिणामों पर सन्तुषिट आवश्यक है। कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सपा व बसपा के साथ सी0बी0आर्इ0 के दुरूपयोग की ß लैब ß बन गर्इ है। डा0 मिश्र ने कहा कि सी0बी0आर्इ0 द्वारा जाच के परिणामों को प्रदेश की जनता, मीडिया तथा अन्य लोग सन्देह की नजरों से देख रहे है।
डा0 मिश्र ने कहा कि डा0 सचान की हत्या के मामले में कर्इ सवाल अनसुलझे है तथा क्लोजर रिर्पोट पर शायद ही किसी को भरोसा हो। ऐसा लगता है कि सी0बी0आर्इ0 ने तत्कालीन सरकार के बयानों के अनुरूप कार्य किया है। डा0 मिश्र ने कहा कि सी0बी0आर्इ0 को अपनी निष्पक्षता, कार्यकुशलता तथा दक्षता के लिए देश की जनता का विश्वास अर्जित कर चुकी है उसे अपनी विश्वशनीयता पर खड़े हो रहे सवालों को दूर करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in