Categorized | लखनऊ.

प्रषिक्षण देने के लिए कार्य योजना तैयार की

Posted on 29 September 2012 by admin

परिवहन निगम ने बस दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देष्य से बस चालकों को अनिवार्य रूप से विषेष प्रषिक्षण देने के लिए एक कार्य योजना तैयार की है, जिसके तहत 3 वर्ष के अन्दर निगम के लगभग 18 हजार बस चालकों को प्रषिक्षित किया जाएगा। बस चालकों के इस प्रषिक्षण पर लगभग 2.5 करोड़ रूपये का व्यय भार आएगा। प्रदेष के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने बताया कि परिवहन निगम को मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी एवं नियंत्रण लाने के लिए आवष्यक कदम उठाने हेतु दिए गये निर्देंष के क्रम में परिवहन निगम बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम में लगभग 18,000 नियमित एवं संविदा चालक हैं, जिन्हें कानपुर स्थित चालक प्रषिक्षण संस्थान में 5 दिन का विषेष प्रषिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उन्हें नियंत्रित एवं सावधानी पूर्वक बस संचालन के साथ-साथ आकस्मिकता के समय दुर्घटना को कैसे रोका अथवा कम किया जा सके, के संबंध में जानकारी दी जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि चालकों को प्रषिक्षण इस तरह से दिया जाएगा कि बस संचालन में किसी तरह की रूकावट न आने पाये। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम ऐसे चालकों को प्रषिक्षित किया जाएगा, जो चालक पहले दुर्घटना कर चुके हों। कुल चालकों में से एक तिहाई चालकों यानी 6000 चालकों को पहले साल में 150 चालकों को प्रति सप्ताह 5 दिन का प्रषिक्षण दिया जाएगा। प्रषिक्षण के दौरान नियमित चालकों को 125 रूपये प्रतिदिन की दर से तथा संविदा पर कार्यरत चालकों को 225 रूपये प्रतिदिन की दर से एकमुष्त धनराषि प्रषिक्षण संस्थान आने व जाने की तिथियों को सम्मिलित करते हुए अधिकतम 7 दिन का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रषिक्षण के उपरान्त चालकों द्वारा मार्गों पर बस दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी आ सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in