Categorized | लखनऊ.

मदीना के लिये रवाना हुये

Posted on 29 September 2012 by admin

आज लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट से कुल 599 हज यात्री और एक शिशु मदीना के लिये रवाना हुये। उ0प्र0 राज्य हज समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 10ः20 बजे जाने वाली फ्लाइट सं0 5527 से कुल 299 हज यात्रियों ने सऊदी अरब के लिये प्रस्थान किया, जिनमें 160 पुरुष व 139 महिलायें शामिल हैं।

अपराह्न 12ः20 बजे जाने वाली फ्लाइट संख्या- 5529 से कुल 300 हज यात्रियों के अलावा एक शिशु भी हज यात्रा पर रवाना हुआ। इनमें से 174 पुरुष, 126 महिला व एक शिशु शामिल हैं।

कल 29 सितम्बर को हज यात्रियों को लेकर दो फ्लाइट्स सऊदी अरब को रवाना होंगी। इनमें से पहली फ्लाइट सायं 04ः50 बजे व दूसरी फ्लाइट सायं 06ः50 बजे रावना होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in