Categorized | लखनऊ.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कर दी गयी है

Posted on 29 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की संयुक्त समितियों एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा की उन समितियों, जिनमें विधान परिषद के सदस्य/सहयुक्त सदस्य होते हैं में कार्य करने के लिए रिक्त स्थानों की पूर्ति कर दी गयी है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे ने दी है। उन्होंने बताया कि विधान पुस्तकालय समिति में श्री राजदेव सिंह वाराणसी, अक्षय प्रताप सिंह प्रतापगढ़, मो0 इकबाल सहारनपुर, राम सुन्दर दास निषाद एडवोकेट देवरिया एवं श्रीमती प्रभावती पाल जौनपुर को सदस्य नामित किया गया है। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी संयुक्त समिति में डाॅ0 सरोजनी अग्रवाल मेरठ, चेत नारायण सिंह वाराणसी, श्री लोकेश प्रजापति मेरठ एवं धर्म प्रकाश भारती आगरा को सदस्य नामित किया गया है।
श्री दुबे ने बताया कि सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति में श्री कुंवर जयेश प्रसाद शाहजहाँपुर, डाॅ0 सन्तराम निरंजन जालौन, विरेन्द्र कुमार चैहान जौनपुर, नरेश चन्द्र उत्तम कानपुर, जितेन्द्र यादव गाजियाबाद, श्री अशोक सिंह सुलतानपुर, मनोज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू फैजाबाद, मो0 अतहर खाँ अम्बेडकर नगर, ह्रदय नारायण दीक्षित उन्नाव तथा श्री प्रताप सिंह बघेल आगरा को सदस्य नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in