Categorized | लखनऊ.

जनता से भेंट कार्यक्रम

Posted on 29 September 2012 by admin

28-09-aसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज “जनता से भेंट कार्यक्रम“ के तहत सैकड़ों आवेदको की समस्याएं सुनीं। उन्होने इस बात पर बल दिया कि जनपदों में अधिकारी जन समस्याओं के निस्तारण में अधिक से अधिक रूचि ले। उन्होने कई अधिकारियों से फोन पर बात कर मामलों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए।
श्री यादव के साथ मुख्यालय में राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव ने भी लोगों की समस्याएं सुनने में सहयोग किया। श्री यादव से बिहार समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव रामजीवन यादव तथा खगडि़या के प्रो0 विभूति यादव ने भी भेंट की और उन्हें बिहार आने का निमंत्रण दिया। बिहार के नेताओं का कहना था कि बिहार में मुलायम सिंह यादव के प्रति लोगों में भारी विश्वास है और इस बार सन् 2014 में समाजवादी पार्टी को काफी सफलता मिलेगी।
शिवपाल सिंह यादव ने पूर्वमंत्री चै0 यशपाल सिंह, साॅसद श्रीमती सुशीला सरोज एवं अंसार अहमद, विधायक द्वारा अपने पत्र में समस्याएं बताए जाने पर उनके निराकरण के आदेश दिए। चै0 यशपाल सिंह के पुत्र रूद्रसेन ने सहारनपुर में सड़क निर्माण और फर्जी मुकदमों की वापसी की मांग की। श्रीमती सुशीला सरोज ने भी फर्जी  मुकदमों को हटाने का आग्रह किया। के0सी0 कर्दम ने प्रशासन से पीडि़त होने की शिकायत की। उन्होने कम पेंशन मिलने एवं अधिकारियों द्वारा उत्पीडि़त किए जाने के बारे में मंत्री जी को बताया। बलिया रसड़ा के चन्द्रशेखर ने टोंस नदी पर पुल और सड़क बनाए जाने की मांग की।
हरदोई के राशिद अहमद को नौकरी चाहिए थी तो शाहजहाॅपुर के ह्दयरोग से पीडि़त राज किशोर को इलाज के लिए मदद की दरकार थी। जलेसर, एटा के मुसर्रत हुसैन अंसारी और अब्दुल रशीद अंसारी की शिकायत थी कि मोहल्ला हवैलियान स्थित कब्रिस्तान पर एक स्थानीय स्कूल के प्रबंधक ने कब्जा कर लिया है उससे अवैध कब्जा हटाकर कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवा दी जाए। मीना देवी, अनैया, लखनऊ स्थानान्तरण का आवेदन लाई थीं तो शाहजहाॅपुर के परिवहन निगम के परिचालक दिनेश पाल सिंह संविदा पर बहाली चाहते थे।  रायबरेली के ग्राम गोयन थाना शिवरतनगंज की सुमिरता देवी पत्नी श्रीकृष्ण को अपनी पुत्र मंजू की दहेज यातना दिए जाने की पीड़ा थी। प्रतापगढ़ के नन्हकू पाल किसी निगम में पद पाने के इच्छुक थे। लोक निर्माण एवं सिंचाई व सहकारिता मंत्री से मिलकर अपना आवेदन देने वालों में प्रमुख थे भानु सिंह यादव (लखनऊ), श्रीमती कमलावती (कुशीनगर) देवनारायण यादव (प्रतापगढ़) सुश्री नीलम (औरैया) आशीष कुमार (कन्नौज) श्रीमती जानकी पाल (सुल्तानपुर) बाबा भरतपुरी (कन्नौज) समीना खातून (रायबरेली) बेगम समीना (कानपुर) आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in