Categorized | लखनऊ.

आज लखनऊ से 600 हज यात्रियों ने सऊदी अरब के लिए प्रस्थान किया

Posted on 26 September 2012 by admin

बीमारी की वजह से 23 सितम्बर को यात्रा न कर पाने वाला दम्पति भी आज रवाना

आज प्रातः लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट से जाने वाली दो फ्लाइट्स से कुल 600 हज यात्रियों ने सऊदी अरब के लिए प्रस्थान किया।
उत्तर प्रदेष राज्य हज समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 9ः50 बजे जाने वाली फ्लाइट सं. एसवी 5327 से कुल 300 हज यात्री मदीना के लिए रवाना हुए जिनमें 160 पुरूष व 140 महिलायें शामिल हैं। इसी प्रकार पूर्वाह्न 11ः50 बजे जाने वाली फ्लाइट् सं. एसवी से 300 हज यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए, जिनमें 155 पुरूष व 145 महिलायें शामिल हंै।
विगत 23 सितम्बर को एअरपोर्ट पर महिला हज यात्री श्रीमती बुषरा बेहोष हो गयी थीं जिस वजह से न तो वह स्वयं और न ही उनके पति श्री नफ़ीस अहमद हज यात्रा पर जा सके थे। आज जाने वाली पहली फ्लाइट् से यह दम्पति भी हज के लिए रवाना हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in