Categorized | लखनऊ.

वन्य प्राणि सप्ताह-2012’

Posted on 26 September 2012 by admin

प्राणि उद्यान में दिनांक 01 अक्टूबर, 2012 के प्रथम सप्ताह में वृहद स्तर पर ’’वन्य प्राणि सप्ताह-2012’’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 01 अक्टूबर को तथा समापन दिनांक 07 अक्टूबर, 2012 को किया जायेगा। पूरे सप्ताह वन्य जीवों पर आधारित शिक्षाप्रद कार्यक्रम/प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी निदेशक, प्राणि उद्यान रेणु सिंह ने आज यहाॅ दी है। उन्होंने बताया कि इस परिप्रेक्ष्य में दिनांक 02 अक्टूबर, 2012 को फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 03 अक्टूबर को वाइल्ड लाईफ क्विज तथा मेंहदी प्रतियोगिता, 04 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, 05 अक्टूबर को पोस्टर ड्राईंग प्रतियोगिता तथा 06 अक्टूबर को स्लोगन प्रतियोगिता लखनऊ प्राणि उद्यान में आयोजित की जायेंगी।
वन्य प्राणि सप्ताह-2012 तथा उससे संबंधित कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं के विषय में जानकारी एवं सूचना, व्यक्तिगत रूप से निदेशक, लखनऊ प्राणि उद्यान कार्यालय में अथवा दूरभाष संख्या-0522-2239588 पर सम्पर्क कर तथा प्राणि उद्यान की वेबसाइट www.lucknowzoo.com से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in