बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए प्रदेश को आगे बढ़ाना होगा -अहमद हसन

Posted on 26 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा है कि प्रदेश की जनता को अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के समस्त चिकित्सकों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुये गरीब जनता की सेवा में जुटना होगा। इसके लिये सरकार चिकित्सकों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। दवाओं को क्रय करने के लिये हमारे पास बजट की कमी नहीं है। श्री हसन आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभाकक्ष में मुख्य चिकित्साधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को सचेत करते हुये कहा कि अपने अधीनस्थ चिकित्सकों के ऊपर कड़ी निगरानी रखें। चिकित्सक साफ सुथरा गाउन पहनें। समाजवादी एम्बुलेंस सेवा को प्रभावी बनाया जाये।  किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान वाराणसी में कबीर चैरा स्थित चिकित्सालय की अव्यवस्था की जमकर आलोचना की, वहीं दूसरी ओर चन्दौली के चिकित्सक तथा मुख्य चिकित्साधिकारी लखनऊ की प्रशंसा की। श्री हसन ने बताया कि एन0आर0एच0एम0 घोटाला एक बदनुमा दाग है। 22 डाक्टरों को निलम्बित किया जा चुका है। 100 चिकित्सकों को हम जेल भेजने वाले हैं।
इससे पूर्व विभाग के राज्यमंत्री श्री शंखलाल माझी ने बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। श्री माझी ने स्थानान्तरण नीति के पालन तथा नर्सिंग होम के नवीनीकरण पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नियंत्रण की जोरदार पैरवी की। राज्यमंत्री ने बताया कि आशा बहुओं को प्रशिक्षण देकर प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का चिकित्सकीय भार कम किया जा सकता है।
बैठक में मिशन निदेशक श्री अमित घोष, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य डा0 विभा लाल, महानिदेशक परिवार कल्याण डा0 चिरंजीलाल भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in