Categorized | लखनऊ.

समुचित निर्वहन न किये जाने के परिप्रेक्ष्य में ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी

Posted on 26 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने उ0प्र0 पालिका (केन्द्रीयित) अभियन्त्रण सेवा के 50 अभियंताओं को अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन न किये जाने के परिप्रेक्ष्य में ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।
विशेष सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 पालिका (केन्द्रीयित) अभियंत्रण सेवा के अभियंताओं की प्राधिकारणों में तैनाती इस उद्देश्य से की जाती है कि नगरीय क्षेत्र में विकास प्राधिकारणों द्वारा विकसित की जा रही कालोनियों का ले-आउट तैयार करते समय यह देखें कि इन ले आउट में अवस्थापना संबंधी सुविधाओं यथा-सार्वजनिक शौचालय, मूत्रालय, कूड़ा डम्पिंग स्थल इत्यादि का कोई प्राविधान किया गया है अथवा नहीं। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम को हस्तांतरित कानपुर रोड, शारदानगर, रायबरेली रोड, गोमतीनगर, जानकीपुरम, अलीगंज, ऐशबाग एवं टिकैतगंज योजनाओं में विकसित कालोनियों में आवश्यक जनसुविधाओं का प्राविधान नहीं किया गया है, जिसके कारण इन कालोनियों में आवश्यक जन सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। इन असुविधाओं के मद्देनज़र की इन लखनऊ की इन कालोनियों के विकास से जुड़े 50 अभियंताआंें को शासन स्तर से ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in