Categorized | लखनऊ.

जातीय और सांप्रदायिक ताकतें विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त खाकर कुंठित और हताश है

Posted on 26 September 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आनेवाले दिनों में सांप्रदायिक हिंसा होने की आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) की आषंका गम्भीर मामला है। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्ववाली समाजवादी पार्टी की सरकार इस सम्बन्ध में पहले से सचेत है क्योंकि जातीय और सांप्रदायिक ताकतें विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त खाकर कुंठित और हताश है। राज्य सरकार इन तत्वों की साजिशों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देगी।
पिछले पांच सालो में बसपा सरकार ने सिवाय सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के और दूसरा काम नहीं किया। प्रशासन को पंगु बना दिया और सत्ता का भीषण दुरूपयेाग कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करने में कुछ उठा नहीं रखा। विकास की गति अवरूद्ध कर सरकारी खजाना दोनों हाथों से लूटा गया। जनता ने इस जन विरोधी सरकार को सत्ता सिंहासन से उतारकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
प्रदेश की जनता ने जातीय तत्वों के साथ सांप्रदायिक तत्वों को भी पराजय का करारा सबक सिखाया। समाजवादी पार्टी ने अपने जन्म से ही सांप्रद्रायिकता के खिलाफ संघर्ष किया है। उसके फलस्वरूप ही प्रदेश में उनकी शक्ति क्षीणतर होती गई है और दूर-दूर तक सत्ता में उनके आने की संभावनाएं नहीं रही हैं। श्री मुलायम सिंह यादव की सफल रणनीति के चलते ही केन्द्र में सांप्रदायिक तत्व सरकार पर काबिज नहीं हो सके। आज भी इन तत्वों से लोहा लेने का दम सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है।
श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्त पर अडिग है। अल्पसंख्यकों की भाषा, संस्कृति, पूजा पद्धति, परम्परा की रक्षा की पूरी गारन्टी समाजवादी पार्टी ही देती है। अपने दलीय हितों का बलिदान कर वृहद अल्पसंख्यक हितों की रक्षा पार्टी की रणनीति का हिस्सा है। श्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही यह घोषणा की थी कि समाजवादी पार्टी सरकार में सांप्रदायिक शक्तियों को सिर उठाने का मौका नहीं दिया जाएगा। प्रदेश के किसी भी हिस्से में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के प्रति कठोरता से पेष आया जाएगा और इस सम्बन्ध में जनपद स्तर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को विशेष े जिम्मेदार होगी।
चूंकि समाजवादी पार्टी सरकार की नीति और नीयत दोनों साफ है इसलिए जो भी सद्भाव के साथ खिलवाड़ करेगा। उससे कठोरता से निबटा जाएगा। जातीयता और सांप्रदायिकता के जहर से प्रदेष को बचाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का दृढ़ता से निर्वहन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी मानती है कि धर्मनिरपेक्ष समाज में साम्प्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in