Categorized | लखनऊ.

आई0एफ0एस0सी0 कोड सही हो, इसकी जाॅच कर ली जाये ताकि लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के समय पर धनराशि प्राप्त हो सके

Posted on 25 September 2012 by admin

बेरोजगारी भत्ते के लिये चयनित लाभार्थियों के बैंक एकाउण्ट नम्बर तथा बैंक शाखा का आई0एफ0एस0सी0 कोड सही हो, इसकी जाॅच कर ली जाये ताकि लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के समय पर धनराशि प्राप्त हो सके।
यह निर्देश सेवायोजन निदेशक श्री अनिल कुमार ने शनिवार को आयोजित विभागीय बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। किसी त्रुटि से लाभार्थी के एकाउण्ट में धन ट्रान्सफर होने में दिक्कत नहीं होनी चाहिये।
बैठक में बताया गया कि बैंकों का मास्टर तैयार करने का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बैठक में अधिकारियों की जिज्ञासाओं तथा कठिनाइयों का भी समाधान किया गया।
निदेशक ने बताया कि 27 सितम्बर को झांसी में तथा 28 सितम्बर को ललितपुर में, 04 अक्टूबर को सैफई में एवं 10 अक्तूबर को आजमगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगारी भत्ते के चेकों का वितरण किया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रम के क्रियान्वयन तथा सफलता के लिये भी अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in