Categorized | लखनऊ.

सैकाड़ों वरिष्ठत्तम कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Posted on 25 September 2012 by admin

यूपीए सरकार एवं सपा-बसपा देश को गुमराह करने में लगी

up-bjpभारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के संयोजक मनोहर सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर लखनऊ महानगर इकाई द्वारा वरिष्ठत्तम कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह एवं देश की टूटती अर्थ व्यवस्था और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के विषय पर एक विचार गोष्ठी पार्टी मुख्यालय पर की गयी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा तथा लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने माल्र्यापण एवं अंग वस्त्र भेंटकर जनसंघ काल के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेई ने कहा कि जनसंघ को आज इस (भाजपा) स्थिति तक पहुंचाने में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर  पं0 दीनदयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख, सुन्दर सिंह भण्डारी का आसाधारण योगदान रहा। देश की पहली लोकसभा चुनाव में जनसंघ के 3 और दूसरी लोकसभा में 4 सांसद जीतें। सन् 1977 में बतौर जनता पार्टी अच्छी स्थिति रही लेकिन सन् 1984 के चुनाव में पार्टी की हालत खराब हो गयी और पार्टी के 2 ही सांसद जीत पाये। हालात निराशा जनक अवश्य थे पर पार्टी ने हार नही मानी और नतीजे सबके सामने है। हमने देश में आम जनता की सरकार चलायी। एनडीए के शासनकाल में सभी खुशहाल थे परन्तु यूपीए-2 सरकार में चैतरफा हाहाकार मचा हुआ। कांग्रेस-सपा-बसपा देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं अगर सपा-बसपा एफडीआई के मुद्दे पर देश के साथ है तो इस सरकार से समर्थन क्यों नही वापस लेती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में यूपीए सरकार मंहगाई, भ्रष्टाचार, घोटाले, आतंकवाद, मूल्यवृद्धि तथा एफडीआई के मुद्दे पर चैतरफा घिरी हुई है जनता से लेकर व्यापारी वर्ग तक सभी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। देश और प्रदेश दोनों सरकारें जनता को भ्रमित कर रही हैं। यूपीए 1-2 में घोटालें ही घोटाले हुये हैं इन घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार ने मूल्यवृद्धि और एफडीआई जैसे मुद्दें लागू कर दिये। देश की जनता सब यह देखती है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस के साथ सपा-बसपा को भी आम जनता सबक सिखायेंगी क्योंकि यह दोनांे ही दल यूपीए सरकार को समर्थन देकर झूठा विरोध प्रदर्शन जनता को दिखाने के लिए कर रहे हैं। लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा के अब तक के राजनीतिक सफर में साथ रहे वरिष्ठत्तम कार्यकर्ताओं का आज सम्मान समारोह हैं। भाजपा की यह वरिष्ठत्तम रीढ़ है। जनसंघ भाजपा और अन्य दलों में बहुत ही फर्क है। भाजपा सिर्फ सत्तासीन होने के लिए नही बल्कि समाजसेवा के लिये कार्य करती है और अन्य दल केवल सत्ता में आने के लिये जनता को भ्रमित और झूठे वादें करने का कार्य करते हैं। देश आशा की नजरों से भाजपा को देख रहा है। कार्यकर्ता निराश न हो आज जो वरिष्ठत्तम कार्यकर्ता सम्मानित हुये हैं उनसे सीख लेने की आवश्यकता है उन्होंने बड़े उतार चढ़ाव देखें हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य कुसुम राय महानगर संयोजक मनोहर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, अमित पुरी, गोपाल टण्डन, रामनारायण साहू, सुधीर हलवासिया, वीरेन्द्र तिवारी, दिवाकर सेठ, मान सिंह, अभिजात मिश्रा, रमेश तूफानी, मुकेश शर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, कौशल किशोर, विष्णु गर्ग, अनुराग मिश्रा अन्नू, रमेश कपूर बाब, रंजाीत यादव, बीना गुप्ता, सुमन शुक्ला, माधुरी शुक्ला, रानी कनौजिया, पुष्पा सिंह चैहान, श्रीनिवास तिवारी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्टी ने राजनाथ सिंह सूर्य, प्यारेलाल कनौजिया, द्वारिका मोहन टण्डन, मुकुट बिहारी तिवारी, डा. रास बिहारी, रिसाल चन्द्र शर्मा, गोपालदेव टण्डन, विश्वनाथ द्विवेदी, आनन्दी लाल, गोपाल नारायण सेठ, रेवतीरमण रस्तोगी, श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, श्रीमती सुशीला मिश्रा, मोहन बंगाली, नवीनचन्द्र कुरील, जटा शंकर शुक्ला, मैकू लाल निषाद, किशोरी लाल, ठाकुर मुरारी सिंह, भैया जाी, पी.एन. खन्ना, जयन्ती प्रसाद जैन,, गोपाल दास, चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री, श्रीकृष्ण सहाय, चक्रधर जाोशी,  देवेन्द्र सिन्हा, प्रकाश चन्द्र जैन सहित वरिष्ठत्तम कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in