Categorized | कृषि, लखनऊ.

देश की उपज का 24 प्रतिशत अन्न देश के भण्डार में देेता है

Posted on 23 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में देश की 11 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि है, जबकि देश की उपज का 24 प्रतिशत अन्न देश के भण्डार में देेता है। उत्तर प्रदेश के कृषक मेहनती एवं उन्नतिशील हैं प्रदेश अन्न उत्पादन में आगे है। बढती हुई आबादी के साथ-साथ उत्पादन में और वृद्धि की आवश्यकता है। किसान खेती में आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग करें।
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री आनन्द सिंह ने किसानों के बीच यह उद्गार आज यहां राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, रहमान खेड़ा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कृषि अब साइंस बन गई है। समय एवं श्रम की बचत के साथ-साथ कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए किसानों को नई तकनीक के उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग करना उनके लिए बहुत हितकर है। प्रदर्शनी में बताया गया कि कृषि यंत्रों में रीपर, राइस प्लण्टर, पावर वीडर, नेपसेक स्प्रेयर, पावर ट्रिलर, रोटावेटर, ट्रैक्टर, सीडकम फर्टीड्रिल आदि कृषि यंत्रों से जुताई, बुआई, कटाई, फसल रक्षा आदि के सभी कार्य सुगमता पूर्वक कम समय एवं कम लागत में अधिक कार्य करते हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि किसान कृषि विभाग को अपना मित्र समझें, विभाग उन्हें गुणवत्तायुक्त बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायन एवं कृषि यंत्रों आदि को समय से उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि नये-नये कीड़ों  एवं खरपतवार आदि के लिए नई-नई मशीनें उपलब्ध हैं। कृषि विभाग एवं यू0पी0एग्रो के संयुक्त तत्वावधान से कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी एवं सजीव प्रदर्शन के आयोजन में लगभग 50 कृषि यंत्रों, रक्षा रसायन आदि की स्टाल लगाई गई। दिनांक 22 सितम्बर 12 को  कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। पंजाब, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक आदि प्रदेशों के कृषि यंत्र निर्माताओं ने कृषि यंत्रों के साथ भाग लिया। यहां प्रत्येक दिन लकी ड्रा के माध्यम से किसानों को इनाम दिये गये। प्रदर्शनी में कृषि मंत्री एवं प्रमुख सचिव कृषि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रथम पुरस्कार मो0 वसीम को ‘‘ड्रमसीडर’’, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार में पावर स्प्रेयर, 05 कुन्तल की बखारी दी गई। सभी उत्पादकों को सान्त्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिये गये।
प्रदर्शनी में प्रमुख सचिव कृषि श्री राजीव कपूर, यू0पी0एग्रो के प्रबन्ध निदेशक श्री प्रभात सिन्हा, निदेशक कृषि श्री एम0डी0सिंह, अपर निदेशक सर्वश्री पी0के0पाण्डेय, एस0सी0पाण्डेय, एम0पी0सिंह, एल0बी0सिंह, एम0पी0पाठक एवं आर0के0सिंह के अतिरिक्त  अधिकारी, विभागीय कर्मचारी के साथ भारी संख्या में किसानों ने बड़े जोश के साथ भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in