Categorized | लखनऊ.

सपा के विरोध को मात्र दिखावा बताया

Posted on 23 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने खुदरा व्यापार में एफ0डी0आई0, डीजल की मूल्यवृद्धि के मुद्दे पर सपा के विरोध को मात्र दिखावा बताया। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने आज रविवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि सपा बसपा खुलकर देश को तबाह करने वाली संप्रग के साथ हैं। यू0पी0 में विरोध दिल्ली में कांग्रेस का साथ देने की सपा-बसपा की पुरानी नीति है। भाजपा आम जनता के साथ खड़ी है। केन्द्र की जनविरोधी नीतियों का प्रामाणिक और वास्तविक विरोध सिर्फ भाजपा ही कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस अब एक साथ है। सपा कांग्रेस के प्रकोष्ठ की तरह ही यू0पी0 में काम कर रही है और बसपा कांग्रेस की बी-टीम बन गयी है।
श्री दीक्षित ने कहा कि सपा ने खुदरा व्यापार में प्रत्यक्षी विदेशी घुसपैठ का दिखावटी विरोध किया। डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन का स्वांग भी किया। भारत बंद में सपा भी शामिल थी। तृणमूल कांग्रेस ने इन्हीं मुद्दों पर सरकार से समर्थन वापसी की तो सपा-बसपा दोनो में संप्रग को बचाने के लिए समर्थन देने की होड़ लग गयी। सपा केन्द्र की नीतियों का विरोध कर रही है, लेकिन यही नीतियां लागू करने की आरोपी संप्रग सरकार का समर्थन कर रही है। जनता सपा-बसपा से सारे सवालों का जवाब चाहती है।
प्रवक्ता ने सवाल किया कि यू0पी0 के मुख्यमंत्री आर्थिक बदहाली के लिये अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री को जिम्मेदार मानते हैं तो संप्रग का समर्थन क्यों कर रहे हैं?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in