Categorized | लखनऊ.

सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना

Posted on 22 September 2012 by admin

खुदरा ब्यापार क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI), डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, सरकारी अनुबन्धित खेती एवं भीषण मॅहगाई जैसे केन्द्र सरकार की जनविरोधी एवं अदूरदर्शी नीतियों के विरोध में जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मा0 सुरेश निरंजन भइया जी के आवाह्न पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिनाॅक-24.09.2012 दिन सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना देकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा । इस समय पूरा देश मॅहगाई की मार से त्रस्त है और इस भीषण मॅहगाई के समय इन चीजों के दामों में वृद्धि करना केन्द्र सरकार की हठ धर्मिता को दर्शाता है जिसका प्रदेश ब्यापी विरोध होना नितान्त आवश्यक है । अभूतपूर्व भारत बन्दी के दिन केन्द्र सरकार ने खुदरा क्षेत्र में एफ.डी.आई लागू करके दिखा दिया है कि वह आम आदमी को धोखा देकर पूॅजीपतियों को लाभ पहुॅचाना चाहती है जिसका साथ कुछ क्षेत्रीय पार्टियां दे रही हैं । इन्हीं सब बातों को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने धरना देकर विरोध करने का निर्णय लिया है । इसी क्रम में 24 सितम्बर को लखनऊ में भी विधान सभा के सामने (धरना स्थल पर) प्रातः 10 बजे से धरना दिया जाएगा जिसमें लखनऊ के पार्टी पदाधिकारी/कार्यकर्ता महिला एवं युवा साथी एकत्रित होकर केन्द्र सरकार की नीतियों का भण्डाफोड़ करेंगें और चुनाव में इस दम्भी सरकार को उखाड़ फेकनें का आम जनता से आवाह्न किया जाएगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in