Categorized | लखनऊ.

पासपोर्ट, एक फोटो तथा कुल धनराशि (केवल अज़ीजि़या श्रेणी के लिये) हज कमेटी आॅफ इण्डिया के खाते में जमा करे

Posted on 22 September 2012 by admin

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव श्री अबरार अहमद ने हज प्रतीक्षा सूची में संख्या-9026 से लेकर 9147 तक के ऐसे हज यात्रियों से जिन्होंने अभी तक अपना पासपोर्ट जमा नहीं किया है उनसे अनुरोध किया कि वे अपना पासपोर्ट, एक फोटो तथा कुल धनराशि (केवल अज़ीजि़या श्रेणी के लिये) हज कमेटी आॅफ इण्डिया के खाते में स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया की किसी भी सी.बी.एस. शाखा के माध्यम से जमा कर पे-इन-स्लिप तीन दिनों के अन्दर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति में अवश्य जमा कर दें।
श्री अहमद ने प्रतीक्षा सूची में संख्या-9148 से 11360 तक के हज यात्रियों से भी अनुरोध किया है कि वे भी अपना पासपोर्ट, एक फोटो तथा अण्डरटेकिंग भर कर तीन दिनों के अन्दर राज्य हज समिति के कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने कहा है कि निरस्तीकरण  से उपलब्ध होने वाली सीटों पर क्रमवार उनका चयन होने पर उन्हें भी बैंक में पूरी धनराशि जमा कर उसकी रसीद तीन दिनों के अन्दर राज्य हज समिति के दफ्तर में जमा करनी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in