Categorized | लखनऊ.

छात्रवृत्ति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें

Posted on 22 September 2012 by admin

प्रदेश की अल्पसंख्यक कल्याण सचिव श्रीमती लीना जौहरी ने समस्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे मौलाना आज़ाद शिक्षा प्रतिष्ठान, नई दिल्ली द्वारा अल्पसंख्यकों विशेषकर बालिकाओं के लिये संचालित छात्रवृत्ति योजना तथा गैर-सरकारी संगठनों के लिये ग्राण्ट-इन-एड (अनुदान) योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिये शैक्षणिक रूप से पिछड़े अल्पसंख्यकों, विशेषकर बालिकाओं तथा ग़ैर सरकारी संगठनों के साथ इन योजनाओं के आवेदन पत्र आॅन-लाइन भरवाने में पूरा-पूरा सहयोग करें।
समस्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को भेजे गये एक परिपत्र में श्रीमती जौहरी ने कहा कि इस वर्ष इन दोनों योजनाओं के लिये आॅन-लाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आगामी 30 सितम्बर है। अतः अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से उन्होंने अपेक्षा की है कि वे इन योजनाओं के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करें और इनके आवेदन पत्रों को आॅन-लाइन भरवाने में अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
इन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी www.minorityaffairs.gov.in/maef-equity तथा www.maef.nic.in से हासिल की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in