Categorized | लखनऊ.

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र राजनीति का एक केन्द्र रहा है

Posted on 22 September 2012 by admin

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा जिस प्रकार विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति कर रहे छात्रों का निष्कासन किया गया है, कहीं से भी तर्कसंगत नहीं है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 की राजधानी लखनऊ में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र राजनीति का एक केन्द्र रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों पर फर्जी मुकदमे लादना और उन मुकदमों की आड़ में संघर्षशील छात्रों का निष्कासन करना कहीं न कहीं छात्रविरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने आज यहां लखनऊ विश्वविद्यालय के दो छात्रों द्वारा टंकी पर चढ़कर निष्कासन वापसी की मांग करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन के इस छात्र विरोधी रवैये का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की इकाई इसका डटकर विरोध करेगी। डाॅ0 खत्री ने  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उ0प्र0 के मध्य जोन के अध्यक्ष श्री राहुल सचान को इसका डटकर विरोध करने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इसकी छात्र इकाई ने हमेशा ही छात्रों के हितों के लिए संघर्ष किया है और करती रहेगी।
डाॅ0 खत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि वह अविलम्ब छात्रों का निष्कासन निरस्त कर उनकी छात्रसंघ चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित कराये एवं छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने का प्रयास न करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in