Categorized | लखनऊ.

एन0डी0ए0 के राष्ट्रव्यापी बंद को उ0प्र0 में पूरी तरह से सफल

Posted on 21 September 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने एफ0डी0आई0, महंगाई और भ्रष्टाचार, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में एन0डी0ए0 के राष्ट्रव्यापी बंद को उ0प्र0 में पूरी तरह से सफल बताया है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि भाजपा के बंद को राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में व्यापारियों का अभूतपूर्व सहयोग व सर्मथन मिला। जिसके चलते प्रमुख बाजारों के साथ छोटे-छोटे मोहल्लो में स्थित बाजार भी बंद रहें।
lucknow-bjp1श्री पाठक ने बताया कि राजधानी लखनऊ में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से  विशाल जूलूस निकाल कर केन्द्र की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ घोषित बंद को सफल बनाने की अपील की। गाजियाबाद तथा मेरठ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जूलूस निकाला। मेरठ में डा0 बाजपेई के साथ उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखिरियाल ’निशंक’ भी प्रदर्शन में सम्मलित हुए। आगरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार व कानपुर में मुख्तार अब्बास नकवी, नोएडा महानगर में राष्ट्रीय मंत्री अशोक प्रधान, सहारनपुर में विधानमण्डल दल के नेता हुकुम सिंह, गोरखपुर में पूर्वप्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद योगीअदित्यनाथ, मुरादाबाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, वाराणसी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने नेतृत्व किया।
श्री पाठक ने कहा पूरे प्रदेश में यू0पी0ए0 सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुस्सा है। भारत बंद को व्यापारियों समेत आम जनता का भी समर्थन मिला। सुबह से ही प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जन व व्यापारियों के साथ मिल कर सड़को पर प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर पैदल मार्च , नुक्कड़ सभाओं का आयोजक कर प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार का पुतला फूंका गया। बंद का समर्थन कर रहे व्यापारियों और आम जनता ने भाजपा की मांग का समर्थन करते हुए विदेशी दबाव में एफ0डी0आई0 लागू करने के फैसले का विरोध करते हुए फैसले को वापस लिए जाने कि मांग की। उन्होंने सपा-बसपा के विरोध को नाटक बताते हुए कहा कि यदि सपा-बसपा को आम जनता की इतनी ही फिक्र है तो राष्ट्रपति भवन जाकर यू0पी0ए0 सरकार से समर्थन वापसी का पत्र महामहिम राष्ट्रपति को क्यों नही सौप देते।lucknow-bjp2
श्री पाठक ने बताया कि बरेली में विधान परिषद दल के नेता डा0 नेपाल सिंह, मिर्जापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार गाजीपुर, महेन्द्र नाथ पाण्डेय बलिया, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी व पंकज सिंह गाजियाबाद में एफ0डी0आई0 के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में सम्मलित हुए। स्वतंत्र देव सिंह बांदा, दुष्यन्त गौतम हाथरस, तनवीर हैदर उस्मानी अलीगढ़, फैजाबाद में पूर्वमंत्री लल्लू सिंह, हरदोई में राजीव रंजन मिश्रा, लखीमपुर में अजय मिश्रा टेनी, उन्नाव में मस्त राम सिंह, रायबरेली में रामदेव पाल, एटा में पंकज गुप्ता, शाहजहांपुर में जे0पी0एस0 राठौर, इलाहाबाद मे सिद्धार्थ नाथ सिंह, अम्बेडकर नगर में रमाशंकर सिंह, बाराबंकी में अवधेश श्रीवास्तव, बहराइच में सुभाष त्रिपाठी, श्रावस्ती में रामफेरन पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एफ0डी0आई0 के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर बंदी को सफल बनाया।
lucknow-bjp3राजधानी लखनऊ में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के नेतृत्व मे निकले हजारों कार्यकर्ताओं ने यूपीए सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए एफ0डी0आई0 का पुतला फूंका । प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद डा0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, हीरो बाजपेई, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, संयुक्ता भाटिया, विधायक बावन सिंह, पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, महानगर संयोजक मनोहर सिंह, जयपाल सिंह, अमित पुरी, अभिजात मिश्रा, भी सम्मलित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in